Salman Khan का नाम आते ही बदला फैसला? लीड एक्टर ने छोड़ी 'Kala Hiran'

Kala Hiran Controversy: फिल्म 'काला हिरण' में सलमान खान का रोल निभा रहे मुख्य एक्टर सोनू मिश्रा ने मेकर्स पर सुपरस्टार की छवि खराब करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए फिल्म से किनारा कर लिया है।
Kala Hiran Lead Actor Exit
सोनू मिश्रा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Lead Actor Quits Kala Hiran: बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे कई बार ऐसे खेल खेले जाते हैं जो कलाकारों के आत्मसम्मान और उनके एथिक्स को तोड़ कर रख देते हैं। इन दिनों फिल्म दुनिया में प्रोड्यूसर अमित जानी की आने वाली फिल्म 'काला हिरण' को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है।

फिल्म 'काला हिरण' शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है क्योंकि इसे सीधे तौर पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े बेहद चर्चित ब्लैकबक शिकार मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। अब इस फिल्म को लेकर एक ऐसा हैरान करने वाला ट्विस्ट सामने आया है जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज कर दी है। फिल्म काला हिरण में अहम भूमिका निभा रहे एक्टर ने अचानक बीच में ही काम करने से मना कर दिया है।

विवादों के चलते फिल्म से किया किनारा

इस पूरे विवादों के केंद्र में फिल्म काला हिरण के मुख्य एक्टर सोनू मिश्रा हैं जो इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले काफी उत्साहित थे। सोनू मिश्रा को इस फिल्म में किसी और का नहीं बल्कि खुद अभिनेता सलमान खान से प्रेरित मुख्य रोल निभाने का मौका मिला था। सोनू मिश्राने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी उन्हें मेकर्स के असली इरादों की भनक लग गई। क 15 सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव सोनू मिश्रा ने साफ कर दिया कि वह किसी भी ऐसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे।

एग्रीमेंट के क्लॉज ने उड़ा दिए होश

शुरुआत के दो दिनों की शूटिंग पूरी करने के बाद जब एक्टर सोनू मिश्रा को कहानी के भटकाव का एहसास हुआ तो उन्होंने मेकर्स से पूरी स्क्रिप्ट और एग्रीमेंट की कॉपी मांगी। एक्टर का कहना है कि मेकर्स को शायद यह समझ आ गया था कि वे उन्हें अपनी उंगलियों पर नहीं नचा पाएंगे।

काफी आनाकानी और टालमटोल करने के बाद जब कॉन्ट्रैक्ट पेपर सामने आया तो उसमें एक बेहद अजीब शर्त लिखी हुई थी। उस क्लॉज के मुताबिक सोनू मिश्रा को मीडिया के सामने जाकर सलमान खान के खिलाफ बयानबाजी करनी थी। यह बात उनके नैतिक मूल्यों के बिल्कुल खिलाफ थी जिसके कारण उन्होंने तुरंत फिल्म को लात मार दी।

विवाद से बचने के लिए फिल्म मेकर्स ने चली अनोखी चाल

हाल ही में फिल्म काला हिरण  का पहला लुक जारी किया गया था। जिसके बाद ये खबर भी सामने आई थी कि फिल्म काला हिरण को लेकर कानून और समाज में कोई नया बवंडर खड़ा न हो, इसके लिए फिल्म मेकर्स ने बहुत ही चालाकी से काम लिया था।

फिल्म के डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत और निर्माता अमित जानी ने कानूनी पचड़ों और विरोध प्रदर्शनों से बचने के लिए रियल किरदारों के नाम पूरी तरह बदल दिए थे। फिल्म के पहले लुक की इस वीडियो में पुलिस साफ करती है कि बिश्नोई को अयान से कोई रंगदारी या पैसा नहीं चाहिए, बल्कि वह सिर्फ उसकी बलि चाहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com