अमरावती न्यूज
Amravati News: अमरावती जिले में मनपा चुनाव की तैयारियों को अब तेजी मिल गई है। 8 साल की प्रतीक्षा के बाद बुधवार देर रात चुनाव आयोग ने नई प्रभाग रचना (वॉर्ड संरचना) की घोषणा की।इससे राजनीतिक हलकों में उत्साह निर्माण हुआ है और सभी दलों ने अब अपने-अपने राजनीतिक समीकरण साधना शुरू कर दिए हैं।
नई प्रभाग रचना के साथ अमरावती महापालिका चुनाव तीव्र राजनीतिक मुकापबले की ओर बढ़ रहा है। छोटे दलों और अपक्ष उम्मीदवारों के लिए रास्ता कठिन है। अब अगले दो हफ्तों में अमरावती की राजनीति में गहमा-गहमी, विरोध, रणनीति और समीकरणों की नई तस्वीरें सामने आएंगी।
इस बार लगभग 6 लाख 80 हजार मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। कुल 22 प्रभागों में 87 सदस्यीय सीटों पर चुनाव होंने है। 21 प्रभाग चार सदस्यीय रखे गए है। जबकि एक प्रभाग तीन सदस्यीय होगा। प्रभाग सीमाएं 2017 जैसी ही हैं, लेकिन मतदाताओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। हर प्रभाग में 3000 से 8000 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। वहीं फ्रेजरपुरा और रुक्मिणीनगर को अब एक ही प्रभाग में जोड़ा गया है।
इससे स्थानीय स्तर पर विरोध और आपत्तियों की संभावना जताई जा रही है। वडाली प्रभाग को फिर से तीन सदस्यीय बनाया गया है। इस बार चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला तय माना जा रहा है। कांग्रेस को पारंपरिक वोट बैंक और स्थानीय नेताओं की मजबूत पकड़ मनपा की सत्ता में काबिज होने में मदद कर सकती है।
यह भी पढ़ें – ऐन समय पर फ्लाइट कैंसल, मुंबई से बेलोरा नहीं पहुंचा विमान, यात्रियों को हुई परेशानी
वहीं एक ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस ने पिछले चुनावों में चुनिंदा क्षेत्रों में प्रभाव दिखाया था। मगर इस दोनो राकांपा अपना अपना जोर लगाती नजर आएगी। महिलाओं के लिए 50% आरक्षण लागू होने से महिला उम्मीदवारों की रणनीति भी अहम होगी।
नागरिकों व राजनितिक पार्टियों से 8 सितंबर तक नागरिकों से आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे तथा 22 सितंबर को जिलाधिकारी द्वारा अंतिम प्रभाग रचना घोषित की जाएगी।