-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Flight Cancelled Plane Not Reach Belora From Mumbai Passengers Faced Problems
ऐन समय पर फ्लाइट कैंसल, मुंबई से बेलोरा नहीं पहुंचा विमान, यात्रियों को हुई परेशानी
- Written By: प्रिया जैस
लंबे समय के इंतजार के बाद बड़े मिन्नतों से अमरावती का बेलोरा हवाई अड्डा शुरू हुआ है। लेकिन यहां पर विमान उतरने और उड़ान भरने में भी काफी दिक्कतों का सामना जिले के विमान यात्रियों को करना पड़ रहा है।

अमरावती विमानतल (सौजन्य-फाइल फोटो)
Amravati News: पिछले माह अगस्त में विमान यात्रा बंद होने के कारण इसे दोबारा 10 दिनों पश्चात 1 सितंबर से शुरू किया गया था। किंतु बुधवार को वापस अचानक से फ्लाइट कैंसल करने से यात्रियों को भारी दुविधा और असुविधा का सामना करना पड़ा था। जानकारी के अनुसार बेलोरा विमान तल से शहर व जिले सहित आसपास के जिलों के भी यात्री यात्रा करने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। वहीं फ्लाइट उड़ने के दो घंटे पूर्व ही एयरलाइन व्दारा चेक-इन किया जाता है। दूरदराज से आने वाले यात्री घंटों पहले विमानतल में पहुंचते हैं।
ऐसा ही बुधवार को हुआ जब अमरावती से मुंबई की ओर उड़ान भरने वाले विमान के लिए यात्री बेलोरा विमानतल पर दोपहर 3.30 बजे पहुंचे तो चेक-इन किए बिना ही ऐन मौके पर मुंबई की फ्लाइट कैंसल होने की जानकारी यात्रियों को विमान सेवा कंपनी के कुछ कर्मचारियों व्दारा दी गई।इससे यात्रियों में रोष उत्पन्न हो गया। वहीं विमान कंपनी व्दारा यात्रियों से या तो कैश बैक कराने या ऑनलाइन रि-शेड्युल यानी शुक्रवार की फ्लाइट के लिए बुकिंग कराने की बात कही गई।
2 घंटे पहले यात्रियों को देने थी सूचना
एक यात्री ने ‘नवभारत’ को फोन पर बताया कि कभी भी विमानतल पर 2 घंटे पूर्व चेक-इन किया जाता है। इसके बाद आपके सामान व सुरक्षा जांच के बाद आपको टोकन देकर विमान में चढ़ाया जाता है। हमारी फ्लाइट पहले बुधवार को दोपहर 4.40 को थी। लेकिन तीन दिन पहले रि-शेड्युल के कारण उसे 5.40 बजे किया गया। मगर यात्रियों को बिना किसी मैसेज किए ही फ्लाइट कैंसल कर दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
UAE से भारत लाया गया भगोड़ा अविनाश राठौड़, 88 करोड़ की ठगी का है मास्टरमाइंड, पुणे पुलिस की बड़ी कामयाबी
नागपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत: दिशा नागरिक क्रेडिट सोसाइटी घोटाले के आरोपी कमलाकर असोले को अंतरिम अग्रिम जमानत!
Wardha News: वर्धा में बारिश बनी मुसीबत, अधूरे निर्माण और खराब जल निकासी पर उठे सवाल
27,866 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच: 1,276 में मिले संदिग्ध लक्षण, मुंबई बीएमसी देगी मुफ्त इलाज
अगर फ्लाइट कैंसल ही करना था तो दो घंटे पूर्व ही फोन पर सूचना दे देनी चाहिए थी। जिससे दूर से आने वाले लोग विमानतल पर आते ही नहीं। अब विमान कंपनी शुक्रवार की बुकिंग कराने की बात कह रही है जिसके कारण जरूरी काम से जाने वाले लोगों को दो दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।
खराब मौसम का बताया कारण
एक यात्री के अनुसार वे वर्धा जिले से यहां पहुंचे थे। जबकि ऐन समय पर विमानन कंपनी ने खराब मौसम होने के कारण उड़ान नहीं भरने का कारण बताया। मुंबई से ही फ्लाइट बेलोरा नहीं पहुंची है। अगर मौसम पहले से ही खराब था तो यात्रियों को पहले सूचना दे देनी चाहिए थी।
यह भी पढ़ें – किरीट सोमैया को लगा तगड़ा झटका, जिले में एंट्री होगी बंद! कांग्रेस बोली- ये राजकीय नौटंकी
कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं
दूसरे यात्री के अनुसार उनके एक रिश्तेदार को मुंबई से फ्लाइट पकड़ कर सऊदी जाना था। किंतु यहां मुंबई से ही फ्लाइट नहीं पहुंची थी तो मुंबई कैसे जाते। इस कारण उन्हें दूसरे साधन से मुंबई की ओर रवाना करना पड़ा। वहीं विमानतल पर काउंटर भी बंद पड़े थे तथा कोई जिम्मेदार अधिकारी न होने से यह विमानतल सिर्फ कर्मचारियों के भरोसे चलने की बात भी यात्रियों व्दारा की जा रही है।
विमानतल अधिकारी नॉट – रिचेबल
इस संबंध में जब प्रतिनिधि ने विमानतल अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया तो विमानतल के दोनों ही नंबर बंद बताए गए। कोई निजी मोबाइल नंबर उपलब्ध न होने के कारण विमानतल अधिकारियों से किसी तरह का कोई संपर्क नहीं हो पाया।
Flight cancelled plane not reach belora from mumbai passengers faced problems
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
असम में बाढ़ के बिगड़े हालात, PM मोदी ने CM हिमंता से की बात; राहत और बचाव के लिए हरसंभव मदद का भरोसा
Jul 25, 2026 | 01:11 PMUAE से भारत लाया गया भगोड़ा अविनाश राठौड़, 88 करोड़ की ठगी का है मास्टरमाइंड, पुणे पुलिस की बड़ी कामयाबी
Jul 25, 2026 | 01:06 PMजब खतरे में थी व्हीलचेयर सवार की जान… तभी दौड़ पड़ा रियल लाइफ स्पाइडर-मैन, VIDEO इंटरनेट पर वायरल
Jul 25, 2026 | 01:04 PMCWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में चाड ले क्लोस का ऐतिहासिक कारनामा, 19वां मेडल जीतकर रचा इतिहास
Jul 25, 2026 | 01:04 PMनागपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत: दिशा नागरिक क्रेडिट सोसाइटी घोटाले के आरोपी कमलाकर असोले को अंतरिम अग्रिम जमानत!
Jul 25, 2026 | 01:02 PMVasant Kunj car accident: तेज बारिश के बीच हुआ खौफनाक हादसा, खुले नाले में गिरी कार, नहीं बच सकी युवक की जान
Jul 25, 2026 | 12:59 PMNEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
Jul 25, 2026 | 12:58 PMवीडियो गैलरी

दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM












