-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Tvs Launched New 150cc Scooter Tvs Notorq 150 Priced In Lakh See All Features
भारत में लॉन्च हुआ TVS NTORQ 150: सबसे तेज हाइपर स्पोर्ट स्कूटर
- Written By: सिमरन सिंह
India's Fastest Scooter: TVS Motor नया स्कूटर TVS NTORQ 150 लॉन्च कर दिया है। इसे भारत का अब तक का सबसे तेज हाइपर स्पोर्ट स्कूटर बताया जा रहा है।

TVS की नई स्कूटर में क्या है खास। (सौ. TVS)
TVS NTORQ 150 New Scooter Launched: TVS Motor कंपनी ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपना नया स्कूटर TVS NTORQ 150 लॉन्च कर दिया है। इसे भारत का अब तक का सबसे तेज हाइपर स्पोर्ट स्कूटर बताया जा रहा है। यह 149.7cc के रेस-ट्यून इंजन, स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जिसे खासतौर पर नई पीढ़ी के राइडर्स के लिए तैयार किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.19 लाख (एक्स-शोरूम, ऑल इंडिया) रखी गई है।
दमदार परफॉर्मेंस
TVS NTORQ 150 में 149.7cc का एयर-कूल्ड O3CTech इंजन दिया गया है। यह 7000 rpm पर 13.2 PS की पावर और 5500 rpm पर 14.2 Nm टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 104 किमी/घंटा है, जो इसे अपने सेगमेंट का सबसे तेज स्कूटर बनाती है।
स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन
स्कूटर का डिजाइन स्टील्थ एयरक्राफ्ट से इंस्पायर्ड है। इसमें मल्टीपॉइंट प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, स्पोर्टी टेल लैंप्स, एयरोडायनामिक विंगलेट्स और जेट-इंस्पायर्ड वेंट्स दिए गए हैं। कलर्ड एलॉय व्हील्स, सिग्नेचर मफलर साउंड और स्पोर्ट-ट्यून सस्पेंशन इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। इसमें हाई-रेज TFT क्लस्टर है, जो 50+ स्मार्ट फीचर्स से लैस है। इसमें Alexa और स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, व्हीकल ट्रैकिंग, कॉल/मैसेज/सोशल मीडिया अलर्ट्स और OTA अपडेट्स शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बिना लाइसेंस चलाइए नया Electric Scooter, 80Km रेंज, स्टाइलिश लुक और शानदार कीमत
TVS का बड़ा दांव: प्रीमियम बाइक खरीदारों के लिए खुलेगा TVS Paddock, अब शोरूम में मिलेगा लग्जरी एक्सपीरियंस
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
संवेदनशील इलाकों में अब हाईटेक निगरानी, नागपुर पुलिस ने शुरू की नई पहल; आयुक्त ने लॉन्च किए सेग-वे स्कूटर
ये भी पढ़े: GST 2.0: गाड़ियों की कीमतों में बड़ा बदलाव, छोटे वाहन सस्ते और लग्जरी गाड़ियां महंगी
सुरक्षा और कंफर्ट
यह स्कूटर अपने सेगमेंट में पहली बार ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ आया है। साथ ही इसमें क्रैश और चोरी अलर्ट सिस्टम, हैजर्ड लैंप्स और इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग जैसी सुविधाएं भी हैं। फॉलो-मी हेडलैंप्स, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, एडजस्टेबल ब्रेक लीवर्स और पेटेंटेड E-Z सेंटर स्टैंड राइड को और आरामदायक बनाते हैं। इसमें 22 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस भी मिलता है, जिससे यह स्कूटर प्रैक्टिकल और स्टाइलिश दोनों बनता है।
मुकाबला किनसे होगा?
भारतीय बाजार में TVS NTORQ 150 का सीधा मुकाबला Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 जैसे स्कूटर्स से होगा। अपनी स्पीड, फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी की वजह से यह स्कूटर युवाओं को आकर्षित करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।
Tvs launched new 150cc scooter tvs notorq 150 priced in lakh see all features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














