-
शनि, 1 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Bus Ignorance Students Pusukpalli
बस छूटी तो स्कूल को भी छुट्टी…गड़चिरोली के पुसुकपल्ली में छात्रों को नजरअंदाज कर रहे ड्राइवर
- Written By: आकाश मसने
Gadchiroli News: गड़चिरोली के मौसम-पुसुकपल्ली गांव में बसें विद्यार्थियों को नजरअंदाज कर रही हैं। बस नहीं रुकने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बस का इंतजार करते छात्र (फोटो नवभारत)
Gadchiroli Pusukapalli Village Bus Service Problem: गड़चिरोली जिले के अहेरी तहसील के आलापल्ली से महज 10 से 15 किमी दूरी पर मौसम व पुसुकपल्ली गांव स्थित है। आलापल्ली-सिरोंचा मार्ग पर दौड़ने वाली विभिन्न बस मौसम, पुसुकपल्ली से आवागमन करती है। लेकिन इस मार्ग से गुजरने वाली बसें विद्यार्थियों की ओर अनदेखी करने की स्थिति दिखाई दे रही है। विद्यार्थी बस स्टैंड पर खड़े रहते है। लेकिन चालक-परिचालक विद्यार्थियों के लिए बस नहीं रोकते है। अगर बस छूट गई तो बच्चों को स्कूल के बजाएं घर जाने की नौबत आती है। जिससे ‘बस छूटी तो स्कूल को भी छुट्टी’ ऐसी स्थिति यहां देखने को मिल रही है।
आलापल्ली-सिरोंचा मार्ग पर होने वाले अनेक गांव के विद्यार्थी आलापल्ली व अहेरी के स्कूल व महाविद्यालयों में शिक्षा लेते है। आलापल्ली, अहेरी में स्थित स्कूल व महाविद्यालय की यहां के विद्यार्थियों के शिक्षा का एकमात्र माध्यम है। सरकार ने शालेय विद्यार्थियों की शिक्षा हेतु मानव विकास मिशन के माध्यम से बस की व्यवस्था की है। इसमें छात्राओं को निशुल्क सफर की सुविधा है। लेकिन अहेरी डिपो मानव विकास मिशन के उद्देश्य व सेवा को दरकिनार करता नजर आ रहा है।
बसें गुजरी, छात्र खड़े रह गए
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को दामरंचा से अहेरी कडे की ओर आने वाली बसफेरी सुबह 9.40 बजे के दौरान मौसम गांव से गुजरी। मानव विकास मिशन के माध्यम से चलाई जाने वाली यह बस थी। इस समय मानव विकास मिशन के योजना का लाभ लेने वाली छात्रा व अन्य विद्यार्थी इस दौरान बस स्टैंड पर खड़े थे। वहीं बस में अधिक भीड़ नहीं थी।
सम्बंधित ख़बरें
Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, 9वीं-10वीं के छात्रों ने स्कूल पर ताला जड़ CEO दफ्तर घेरा, प्रशासन को झुकाया
Amravati News: बडनेरा के 47,890 मतदाता असंग्रहित सूची में, समय रहते सत्यापन नहीं कराया तो कट सकता है नाम
Amravati News: अमरावती में बेटे की हैवानियत, घर छोड़ने से इनकार पर मां पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
CJP चीफ अभिजीत दीपके की अचानक बिगड़ी तबीयत; घर बुलानी पड़ी डॉक्टरों की टीम, समर्थकों में चिंता का माहौल
बस स्टैंड पर खड़े विद्यार्थी आराम से बस में चढ़ा करते थे। लेकिन बस के चालक तथा परिचालक ने अपने मनमानी का परिचय देते हुए विद्यार्थियों को बस में नहीं बैठाया। और बस को आगे बढ़ा दी। जिससे उन्हें छात्रों को दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा। यह कार्य छात्रों को शिक्षा से वंचित रखने का होने की बात कहीं जा रही है। इस तरह का मामला यहां हमेशा होता है।
बस नहीं रुकने पर कभी विद्यार्थियों को 1 से 2 घंटे स्कूल पहुंचने में देरी होती है, कभी निराशावश विद्यार्थी घर लौट आते है। बस छुटी तो स्कूल को भी छुट्टी देने की नौबत विद्यार्थियों पर आ रही है। इस ओर ध्यान देने की मांग हो रही है।
अन्यथा करेंगे आंदोलन
इस दौरान गरुवार को मौसम गांव में राज्य परिवहन निगम के बस चालक व परिचालक की मनमानी के चलते विद्यार्थियों को स्कूल जाने से वंचित रहना पड़ा। इस मामले की जांच कर संबंधित चालक व परिचालक पर कार्रवाई करें, ऐसी मांग विद्यार्थी व अभिभावकों ने की है। अन्यथा मौसम के बस स्टैंड पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है।
किस काम की योजना
राज्य के 12 जिलों के लिए मानव विकास मिशन अंतर्गत छात्राओं के निशुल्क शिक्षा के लिए बस की योजना चलाई जा रही है। इसमें जिले का समावेश है। अहेरी बस डिपो के कार्यक्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक तहसील के लिए 6 बसें नियमों के तहत उपलब्ध कराने है। इसमें मिलीभगत कर पड़ोसी चंद्रपुर जिले के गोंडपिपरी तहसील में 6 बसें भेजी गई है।
यह भी पढ़ें:- एक गांव तहसील दो, चामोर्शी और मुलचेरा के फेर में चकरघिन्नी हुए गुंड़ापल्ली ग्रामीण
यहां शिक्षारत विद्यार्थियों पर अन्याय किया जा रहा है। मानव विकास मिशन के बस में छात्राओं को प्रथम प्राथमिकता है। प्रत्येक सीट छात्राओं के लिए आरक्षित है। ऐसे में छात्राओं के लिए ही बस नहीं रुकती है, तो यह योजना किस काम की, ऐसा सवाल अब अभिभावक पूछ रहे है।
डिपो का आय वृद्धि पर जोर
मानव विकास मिशन की बसें ही अहेरी डिपो का आधार है। बस के भरोसे ही धूपकाले के सीजन में अहेरी डिपो ने सर्वाधिक मुनाफा देने वाला डिपो के तौर पर राज्य में प्रथम क्रमांक प्राप्त किया। धूपकाले में मानव विकास मिशन बसें जल्द गति मार्ग पर उपयोग में लाए तथा लाभ प्राप्त किया। लेकिन स्कूल के अवधि में विद्यार्थियों की ओर अनदेखी कर आम यात्रियों को बस में सवार करने में अहेरी डिपो को अधिक रूचित होने की बात दिखाई दे रही है। डिपो विद्यार्थियों की ओर अनदेखी करने का आरोप किया जा रहा है।
Gadchiroli bus ignorance students pusukpalli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Google ऑफिस घुमाने ले गया बेटा, माता-पिता की आंखों में छलक पड़ा गर्व; भावुक वीडियो ने जीता इंटरनेट
Aug 01, 2026 | 07:42 PMPM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?
Aug 01, 2026 | 07:34 PMजर्मन महिला ने पहली बार खाया गोलगप्पा, महिला के मजेदार रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल
Aug 01, 2026 | 07:33 PMFCRA बिल पर सियासी घमासान तेज, विपक्ष बोला- RSS को संरक्षण; पुराने NGO पर कसा जा रहा शिकंजा
Aug 01, 2026 | 07:28 PMचोरी करना पाप है…2.5 साल से फरार ₹20,000 के इनामी बदमाश का कानपुर पुलिस ने सड़क पर निकला जुलूस, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 07:27 PMReliance Diesel Exports: रूस बैन और वैश्विक संकट के बीच रिलायंस ने यूरोप भेजा रिकॉर्ड डीजल
Aug 01, 2026 | 07:23 PMUPI पेमेंट के बाद अब नहीं दिखेगा आपका पूरा मोबाइल नंबर, NPCI का बड़ा फैसला, 4 सितंबर से बदल जाएंगे नियम
Aug 01, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM














