-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amaravati Shubhmangal Yojana No Beneficiary Five Years
Amravati: पांच वर्षों में एक भी लाभार्थी नहीं, ‘शुभमंगल योजना’ की शोकांतिका
- Written By: आंचल लोखंडे
Shubhmangal Yojana: अमरावती जिले में शुभमंगल सामूहिक विवाह योजना पिछले पांच वर्षों में एक भी लाभार्थी न मिलने के कारण पूरी तरह असफल साबित हो रही है।

Shubhmangal Yojana:अमरावती जिले में शुभमंगल सामूहिक विवाह योजना (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati News: महाराष्ट्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों के विवाह के लिए शुरू की गई शुभमंगल सामूहिक विवाह योजना अमरावती जिले में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। बीते पांच वर्षों में एक भी लाभार्थी न मिलने और योजना के उद्देश्यों के अनुरूप निधि व प्रभावी क्रियान्वयन के अभाव के कारण यह महत्त्वाकांक्षी योजना केवल कागजों तक ही सीमित रह गई है।
शुभमंगल सामूहिक विवाह योजना जिले में पंजीकृत स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से संचालित की जाती है। योजना के तहत खुला प्रवर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग की उन लड़कियों के विवाह के लिए सहायता दी जाती है, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। योजना के अंतर्गत विवाह करने वाले प्रत्येक जोड़े को 25 हजार रुपये तथा सामूहिक विवाह का आयोजन करने वाली संस्था को प्रति पांच जोड़ों पर 2,500 रुपये का अनुदान दिया जाता है।
पंजीकरण प्रक्रिया भी ठप
जिले की 14 तहसीलों में भी इस योजना को अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिल रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, योजना के लिए न्यूनतम 100 लाभार्थियों का पंजीकरण आवश्यक है, लेकिन पिछले पांच वर्षों में एक भी लाभार्थी सामने नहीं आया। यह स्थिति योजना की विफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। विभाग का कहना है कि लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन वर्ष 2020 में जिले को न तो इस योजना का कोई लक्ष्य मिला और न ही कोई निधि आवंटित की गई, जिसके कारण पंजीकरण प्रक्रिया भी ठप रही।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ₹1.45 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज
बबलू देशमुख का सुधाकर भारसाकड़े पर हमला, बोले- कांग्रेस के दम पर बड़े हुए अब आंखें दिखा रहे
10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में ICC गठन अनिवार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश
अकोला फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन की पहल, ड्राय नीडलिंग तकनीक पर विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण
ये भी पढ़े: Ladki Bahin Yojana: 30 लाख महिलाओं की KYC अधूरी, अगली किस्त पर संकट
पंजीकृत विवाह की ओर युवाओं का बढ़ता रुझान
पहले इस योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की सहायता दी जाती थी, जिसे फरवरी 2024 में बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया। इसके बावजूद युवाओं में योजना के प्रति कोई खास आकर्षण नहीं दिख रहा है। स्वयंसेवी संस्थाओं, वर-वधु और उनके अभिभावकों के उचित मार्गदर्शन से ही स्थिति में सुधार संभव है। वर्तमान में युवा पंजीकृत विवाह को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं, वहीं माता-पिता भी बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस योजना की ओर कम रुझान दिखा रहे हैं। परिणामस्वरूप, बीते पांच वर्षों में जिले में शुभमंगल योजना का एक भी लाभार्थी पंजीकृत नहीं हो सका है।
Amaravati shubhmangal yojana no beneficiary five years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में अंबेडकर प्रतिमा पर भड़का विवाद, 5 साल से ढकी प्रतिमा से कपड़ा हटते ही बवाल; भारी पुलिस बल तैनात
Jul 12, 2026 | 07:11 PMअमरावती में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ₹1.45 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज
Jul 12, 2026 | 07:10 PMSatluj Film Row: फिल्म सतलुज पर घमासान, रवनीत बिट्टू ने 25 हजार लापता लोगों के आंकड़ों पर मांगे सबूत
Jul 12, 2026 | 07:04 PMAnanya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
Jul 12, 2026 | 07:00 PM‘रात 2 बजे भी बेफिक्र घूमे’, नोएडा की युवती ने बेंगलुरु की सुरक्षा की तारीफ की; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jul 12, 2026 | 06:54 PMशेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
Jul 12, 2026 | 06:37 PMAkola News: अकोला में नकली और खराब गुणवत्ता वाले सोयाबीन बीज प्रकरण में पुलिस जांच शुरू
Jul 12, 2026 | 06:36 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM













