- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- 2067 Farmers Will Receive Rs 1310 Crore Compensation Providing Relief To Orange And Sweet Lime Producing Farmers
अमरावती: 2067 किसानों को मिलेगा 13.10 करोड़ मुआवजा, संतरा व मौसंबी उत्पादक किसानों को राहत
Amravati News: संतरा और मोसंबी उत्पादक किसानों को अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर राहत मिलेगी। विधायक उमेश यावलकर के प्रयासों से 2067 किसानों के लिए 13.09 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर हुई।
- Written By: पूजा सिंह

विधायक उमेश यावलकर (सौ. सोशल मीडिया)
Orange Producing Farmers Get Compensation: साल 2024 में हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से नुकसान झेलने वाले संतरा और मोसंबी उत्पादक किसानों को अब राज्य सरकार से राहत मिलने जा रही है। सरकार ने लोणी और राजुरा बाजार समितियों के 2067 प्रभावित किसानों के लिए 13 करोड़ 9 लाख 39 हजार रुपये की सहायता राशि मंजूर की है। इस निर्णय के लिए विधायक उमेश (चंदू) यावलकर के निरंतर प्रयासों को सफलता मिली है।
नवंबर 2023 और अप्रैल 2024 में हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से संतरा व मौसंबी की बागवानी को भारी नुकसान हुआ था। करीब 3647.99 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इन फलों के बाग नष्ट हुए, परंतु सरकारी निकषों के कारण किसान मुआवजे से वंचित रह गए थे। विधायक यावलकर ने यह मुद्दा लगातार सरकार के समक्ष उठाया। उन्होंने बताया कि संतरा व मौसंबी बहुवार्षिक फल हैं, जिनके अंबिया और मृग नामक दो बहार (मौसम) होते हैं।
विधायक यावलकर ने सीएम से की थी मदद की मांग
नवंबर 2023 की अतिवृष्टि ने अंबिया बहार को नुकसान पहुंचाया था, वहीं अप्रैल 2024 में हुई ओलावृष्टि ने मृग बहार को भी तबाह कर दिया। इस संदर्भ में विधायक यावलकर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मदद व पुनर्वसन मंत्री मकरंद पाटील, तथा पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से बार-बार संपर्क साधा।
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
अमरावती के मालीपुरा में पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
अमरावती एमएलसी चुनाव पर टिकी राजनीतिक दलों की नजर, मतगणना 22 जून को -नामांकन की अंतिम तिथि 1 जून
ये भी पढ़ें : Pune: भिडे पुल निर्माण का पहला चरण पूरा, आने-जाने वालों के लिए बड़ी राहत
उन्होंने संतरा और मौसंबी जैसी बहुवार्षिक फसलों के लिए अलग निकष बनाकर विशेष राहत देने की मांग की थी।
सरकार ने लोणी व राजुरा बाजार समितियों के 2067 प्रभावित किसानों के लिए 13.09 करोड़ की आर्थिक मदद मंजूर की है। इस निर्णय से संतरा और मौसंबी उत्पादक किसानों में खुशी का माहौल निर्माण हुआ है।
2067 farmers will receive rs 1310 crore compensation providing relief to orange and sweet lime producing farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














