अमरावती एमएलसी चुनाव पर टिकी राजनीतिक दलों की नजर, मतगणना 22 जून को -नामांकन की अंतिम तिथि 1 जून

Amravati Politics News: अमरावती एमएलसी चुनाव 2026 की घोषणा हो चुकी है, जिसमें 18 जून को मतदान और 22 जून को मतगणना होगी, और यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
amravati mlc chunav 2026 local body legislative council election
Amravati MLC Election (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati MLC Election News: विगत 1 वर्ष से लंबित राज्य की 16 स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 जून को मतदान होगा, जबकि 22 जून को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं इस बार हो रहे चुनाव में जिले के कुल 453 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

25 मई को अधिसूचना जारी होगी। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 25 मई को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 1 जून तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 2 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 4 जून नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

नामांकन जांच 2 जून

इस चुनाव में मतदान करने के लिए 453 मतदाता मनपा, जिला परिषद, नगर परिषद तथा नगर पंचायतों के निर्वाचित व नामनिर्देशित सदस्य शामिल हैं। स्थानीय निकायों में सत्ताधारी समीकरणों के कारण यह चुनाव राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा से पोटे और धांडे का नाम आगे। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व 4 चुनावों के दौरान यानी विगत 24 वर्षों से विधान परिषद में भाजपा का राज रहा है।

इसमें पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता ने वर्ष 2000 में पहली बार अमरावती स्थानीय निकाय एमएलसी क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इसके बाद वे 2006 में भी लगातार दूसरी बार इसी सीट से विजयी हुए थे।

नाम वापसी की अंतिम तिथि 4 जून

वहीं प्रवीण पोटे पाटिल ने वर्ष 2012 में अपने पहले ही चुनाव में विजय प्राप्त की थी, जिसके बाद वे वर्ष 2024 तक इस पद पर आसीन रहे। लेकिन स्थानीय निकाय मनपा, जिप आदि के चुनाव टलने और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे के कारण यह चुनाव इस बार वर्ष 2026 में हो रहा है।

वहीं इस बार के चुनाव में भाजपा की ओर से प्रवीण पोटे सहित शहर अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे का नाम आगे आ रहा है। वहीं कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। अब इस बार किसकी लॉटरी लगती है और कौन विधान परिषद का नया विधायक बनेगा, इस पर शहरवासियों की नजर टिकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com