-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Bhide Bridge Will Be Reopened To Traffic By November 15
Pune: भिडे पुल निर्माण का पहला चरण पूरा, आने-जाने वालों के लिए बड़ी राहत
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune: भिडे पुल पर फुटओवर ब्रिज के पहले चरण का काम पूरा हो गया है, 15 नवंबर तक पुल फिर से यातायात के लिए खुल जाएगा। दूसरे चरण के लिए आगे निर्णय लिया जाएगा।

भिड़े पुल पुणे (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (महामेट्रो) द्वारा डेक्कन जिमखाना को पेठ क्षेत्र से जोड़ने वाले भिडे पुल के ऊपर एक एलिवेटेड फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस फूटओवर ब्रिज के पहले चरण का काम पूरा हो गया है।
इसलिए महामेट्रो द्वारा बाबा भिडे पुल को 15 नवंबर तक यातायात के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है। ‘महामेट्रो’ के अतिरिक्त महाप्रबंधक और जनसंपर्क अधिकारी चंद्रशेखर तांबवेकर ने जानकारी दी कि फूटओवर ब्रिज के पहले चरण का काम पूरा हो गया है और 15 नवंबर तक भिडे पुल यातायात के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दूसरे चरण के निर्माण के लिए पुल को फिर से बंद करने के संबंध में निर्णय बाद में लिया जाएगा। महामेट्रो द्वारा भिडे पुल पर एलिवेटेड फूटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करने के कारण नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुल को बंद कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें :- Pune में शहरी नियोजन का विस्तार, एमएसआरडीसी ने क्षेत्र बढ़ाने का प्रस्ताव रखा
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
ट्रैफिक जाम का करना पड़ रहा था सामना
- यह पुल शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोडने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है और इसके बंद होने के कारण ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर इस पुल पर वाहनों की आवाजाही रहती है।
- खासकर सुबह और शाम को ऑफिस आने-जाने के लिए इसका बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। लेकिन, पुल बंद होने के कारण वाहन चालकों को वैकल्पिक और संकीर्ण रास्तों से होकर जाना पड़ रहा है।
- शहर में डेक्कन, कुमठेकर रोड, केलकर रोड जैसी अन्य सड़के संकीर्ण है और उन पर अतिक्रमण भी किया गया है। इसके कारण इन मार्गों पर लगातार वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इससे लोगों के बीच झगड़े और दुर्घटनाएं जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं जबकि भिडे पुलखुला होने पर यातायात का दबाव कम रहता था। दीपावली के दौरान इस पुल को खोला गया था, जिसके बाद इसे फिर से बंद कर दिया गया था।
Bhide bridge will be reopened to traffic by november 15
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMमानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
Jul 02, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














