-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Tapovan Forest Murder Case Solved Cousin Chetan Thorat Arrested 2026
तपोवन जंगल हत्याकांड का खुलासा! मौसेरे भाई ने की काजल की हत्या, शव जलाकर छिपाने की कोशिश
- Written By: केतकी मोडक
Cousin Arrested In Murder: अमरावती पुलिस ने तपोवन जंगल में मिली अधजली लाश की गुत्थी सुलझाई। मृतका काजल इंगले के मौसेरे भाई चेतन थोरात को गिरफ्तार किया, जिसने पेट्रोल डालकर शव जलाया था।

अमरावती पुलिस ने तपोवन जंगल मर्डर केस में मौसेरे भाई को किया गिरफ़्तार (सोर्स - फोटो ननवभारत)
Amravati Tapovan Jungle Murder Case: अमरावती शहर गाडगे नगर थाना क्षेत्र के तपोवन परिसर के घने जंगल में अज्ञात युवती की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। शहर अपराध शाखा ने मृतक के मौसेरे भाई को गिरफ्तार किया है, जिसने पहचान छिपाने के उद्देश्य से हत्या के बाद शव को पेट्रोल डालकर जला दिया था। गिरफ्तार आरोपी का नाम चेतन सुनील थोरात (23) अमरावती राजुरा तेजस विहार है।
लेकिन अभी तक हत्या करने का कारण पता नहीं चल पाया है। उल्लेखनीय है कि 2 जून 2026 को अमरावती शहर पुलिस नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) को सूचना मिली थी कि गाडगे नगर थाना क्षेत्र में स्थित विदर्भ महारोगी सेवा मंडल (तपोवन संस्था) की सुनसान झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का अधजला शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही अमरावती के पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त घुगे और अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत घटना स्थल का दौरा किया।
शव पूरी तरह जल चुका था, जिससे महिला की पहचान करना अत्यंत कठिन था। गाडगे नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया था।
सम्बंधित ख़बरें
मराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
राज ठाकरे ने मनसे पदाधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, बोलें- ‘निष्क्रिय मत बैठो, तुरंत काम में जुट जाओ’
उधर एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर, इधर फ्लाइट में एक साथ दिखे सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे; सियासी हलचल तेज
Mumbai News: भायंदर-बोरीवली के बीच जंबो ब्लॉक, रविवार को दिन में नहीं होगा ब्लॉक
क्राइम ब्रांच के सामने थी बड़ी चुनौती
घटनास्थल बेहद दुर्गम, झाड़ियों और जंगलों से घिरा हुआ था। इसके अलावा, उस सुनसान इलाके में या उसके आसपास कोई भी सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध नहीं था। पुलिस आयुक्त ने अपराध शाखा को समानांतर जांच कर जल्द से जल्द आरोपी को ढूंढने के निर्देश दिए। इसके बाद अमरावती क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षकों के मार्गदर्शन में चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
अमरावती शहर और ग्रामीण इलाकों से लापता (गुमशुदा) महिलाओं के रिकॉर्ड और गुप्त सूचनाओं के आधार पर अमरावती पुलिस ने सबसे पहले मृतक की पहचान की। मृतक की पहचान काजल जितेंद्र इंगले (22) अमरावती राजुरा वर्तमान निवासी तेजस विहार चांदुर बाजार विश्रोली के रूप में हुई।
आरोपी नहीं बता रहा हत्या करने का कारण
आरोपी चेतन थोरात ने भले ही सकाजल इंगले की हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है। लेकिन यह हत्या क्यों कि, इसके पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। अमरावती पुलिस अधिकारियों द्वारा कडाई से पूछताछ सहित अनेक पैतरे अपनाने के बावजूद आरोपी चेतन हत्या करने की वजह नहीं बता रहा है जिससे काजल इंगले की हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें:- एस कुमार्स बैंक फ्रॉड केस में शिकंजा, ईडी ने रायगढ़ और लंदन की करोड़ों की संपत्तियों को किया अटैच
CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से खुला राज
- आरोपी तक पहुंचने के लिए क्राइम ब्रांच की टीमों ने दिन-रात एक कर दिया। घटनास्थल से दूर-दूर के इलाकों के लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
- तकनीकी विश्लेषण और गुप्तचरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस का शक मृतक के मौसेरे भाई पर गया।
- पुलिस ने जाल बिछाकर चेतन थोरात को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने चेतन से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपनी बहन काजल की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
- आरोपी ने बताया कि काजल की पहचान न हो सके, इसलिए उसने शव पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी थी।
- साथ ही पुलिस को गुमराह करने और सबूत नष्ट करने के इरादे से मृतका का मोबाइल फोन और अन्य सामान कहीं दूर ले जाकर फेंक दिया था। पुलिस अब उस सामान को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
Amravati tapovan forest murder case solved cousin chetan thorat arrested 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
Jun 27, 2026 | 02:42 AMAaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
Jun 27, 2026 | 12:10 AMमराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
Jun 27, 2026 | 12:02 AMमहासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
Jun 26, 2026 | 11:12 PMJSSC JTMACCE Result 2026 Out: झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
Jun 26, 2026 | 11:04 PMऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
Jun 26, 2026 | 10:56 PM13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
Jun 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













