

JSSC Result PDF : झारखंड में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JTMACCE) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है।
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि उनका चयन हुआ है या नहीं। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है।
आयोग ने परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। उम्मीदवारों को वेबसाइट से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करनी होगी और उसमें दिए गए रोल नंबर की सूची में अपना अनुक्रमांक खोजकर परिणाम देखना होगा। यदि आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है, तो इसका मतलब है कि आप परीक्षा में सफल हुए हैं।
भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, दस्तावेज सत्यापन और अन्य जरूरी सूचनाएं भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी की जाएंगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर मौजूद "What's New" सेक्शन में जाएं और "Result of JTMACCE-2025" लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
अब Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें। भविष्य की भर्ती प्रक्रिया के लिए रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रखें। यदि किसी उम्मीदवार को परिणाम देखने में परेशानी हो रही है, तो वह आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस और निर्देशों की भी जांच कर सकता है।