अमरावती को अब तक नहीं मिली एक भी ई-बस, रिपोर्ट में उजागर हुई परिवहन व्यवस्था की हकीकत

Amravati E-Bus: अमरावती शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। करीब 10 लाख आबादी वाले शहर में केवल 11 बसें 6 मार्गों पर संचालित हो रही हैं, जबकि आवश्यकता 150 से 200 बसों की बताई।
amravati citybus service crisis no e bus public transport report
E-Bus (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati Bus Service: केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रति एक लाख आबादी पर 20 से 40 बसें उपलब्ध होना आवश्यक है, लेकिन करीब 10 लाख की आबादी और 125 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाले अमरावती शहर में केवल 11 बसें ही 6 मार्गों पर संचालित हो रही हैं। हाल ही में तैयार एक रिपोर्ट में शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की गंभीर स्थिति उजागर हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, अमरावती में 32 मार्गों पर कम से कम 150 से 200 बसों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में केवल 11 बसें ही सेवा दे रही हैं। दूसरी ओर नाशिक में 250, छत्रपति संभाजीनगर में 150 और कोल्हापुर जैसे अपेक्षाकृत छोटे शहर में भी 129 बसें संचालित हैं। राज्य के अन्य शहरों को 40 से 50 ईबसें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं, लेकिन अमरावती को अब तक एक भी ईबस नहीं मिली है। रिपोर्ट में इसके लिए राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी प्रयासों की कमी को कारण बताया गया है।

नासिक में 250 बसें, अमरावती में केवल 11

बसों की कमी के कारण ऑटोरिक्शा ही आम लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन का प्रमुख साधन बन गए हैं। वहीं बसों की खराब स्थिति, स्वच्छता का अभाव, बस स्टॉपों की बदहाल व्यवस्था तथा सुरक्षा सुविधाओं की कमी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए ईबसों की उपलब्धता, चार्जिंग स्टेशन, रियलटाइम मॉनिटरिंग, एआई आधारित योजना तथा महिला सुरक्षा संबंधी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

ऐसा है फर्क

अमरावती में सिर्फ 6 मार्गों पर ही 11 बसेस व अन्य शहरों में अधिकांश बस सेवा नासिक में अमरावती की तुलना में लगभग 20 गुणा अधिक बस व्यवस्थाकोल्हापुर जैसे छोटे शहर में भी अमरावती की अपेक्षा 10 गुणा अधिक बसेस सेवा हैईबस सेवा अमरावती में शून्य, व अन्य शहरों में 4050 ई सेवा उपलब्ध है।

अमरावती बस सेवा : तुलनात्मक स्थिति

शहर बसों की संख्या
अमरावती 11
नाशिक 250
छत्रपति संभाजीनगर 150
कोल्हापुर 129

अमरावती बस सेवा के प्रमुख आंकड़े

विवरण आंकड़ा
जनसंख्या 10 लाख
शहर का क्षेत्रफल 125 वर्ग किमी
आवश्यक बसें 150-200
प्रस्तावित मार्ग 32
वर्तमान बसें 11
संचालित मार्ग 6
ई-बसों की संख्या 0
रॉयल्टी दर ₹5.23 प्रति किमी
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com