-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Ujjain Knife Attack Accused Arrested Girl Out Of Danger Daylight Stabbing
13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
Ujjain Knife Attack Case: उज्जैन में सनसनीखेज वारदात, दवा बाजार में सिरफिरे आशिक ने युवती पर चाकू से किए 15 वार, सीसीटीवी में कैद हुआ हमला, नीलगंगा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

उज्जैन में युवती पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ujjain Knife Attack Accused Arrested: उज्जैन शहर के माधव क्लब रोड स्थित दवा बाजार में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया । मेडिकल शॉप पर काम करने वाली 19 वर्षीय पूजा पर एक युवक ने महज 13 सेकंड में 15 से अधिक बार चाकू से हमला कर दिया।
सिर, गर्दन, पेट और पीठ पर लगातार किए गए वार से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है।
पूजा की हालत हुई स्थिर
घटना के बाद घायल पूजा को पहले शासकीय चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी एस एन कृष्णा अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों की टीम ने उसका ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस के अनुसार फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘आश्वासन नहीं समाधान चाहिए’, सागर में नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी; 13 मांगों को लेकर धरना
6 दिन से बिजली गुल: खंडवा में गुस्साई महिलाओं ने MPB दफ्तर का किया घेराव, कर्मचारियों ने बंद किया गेट
दमोह में मोहर्रम के शहर गश्त के दौरान टला बड़ा हादसा; आग से खेल रहे युवक का मुंह जला- देखें VIDEO
सागर में डॉग स्क्वायड के साथ बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग; मुहर्रम से पहले पुलिस हाई-अलर्ट
पुलिस ने आरोपी सुनील जारोलिया को किया गिरफ्तार
इधर, नीलगंगा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील जारोलिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में आरोपी के पैर में चोट लगी, जिसके चलते उसका भी उपचार कराया जा रहा है। इलाज के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
पूर्व में एक-दूसरे के संपर्क में थे युवती और आरोपी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच, परिजनों से बातचीत और दोनों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के विश्लेषण में सामने आया है कि आरोपी और युवती पहले एक-दूसरे के संपर्क में थे। कुछ समय पहले युवती द्वारा बातचीत और संबंध रखने से इनकार करने के बाद आरोपी ने आवेश में आकर इस वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें: ‘आश्वासन नहीं समाधान चाहिए’, सागर में नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी; 13 मांगों को लेकर धरना
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ पूरा मंजर
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी पहले युवती से सामान्य बातचीत करता है और फिर अचानक चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर देता है। आसपास मौजूद लोग जब बचाने दौड़े तो आरोपी अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के बाद घटना के सभी पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।
Ujjain knife attack accused arrested girl out of danger daylight stabbing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
Jun 26, 2026 | 10:56 PM13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
Jun 26, 2026 | 10:56 PM20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री
Jun 26, 2026 | 10:56 PMपासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PMIndian Navy SSC Officer Recruitment: भारतीय नौसेना में 275 SSC अधिकारी पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jun 26, 2026 | 10:53 PM‘आश्वासन नहीं समाधान चाहिए’, सागर में नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी; 13 मांगों को लेकर धरना
Jun 26, 2026 | 10:43 PMWest Bengal: एंटी सोशल बिल को लेकर मदन मित्रा का BJP पर हमला, कहा- आपातकाल जैसे हालात पैदा करना चाहती है सरकार
Jun 26, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM













