इंडियन आर्मी RVC भर्ती 2026: ऑफिसर बनने का मौका, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Indian Army RVC Recruitment 2026 : इंडियन आर्मी ने RVC कोर्स के तहत ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें BVSc & AH डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Indian Army RVC Recruitment 2026 invites BVSc & AH graduates to apply for officer posts.
इंडियन आर्मी RVC भर्ती 2026 में BVSc & AH डिग्री वाले उम्मीदवार ऑफिसर बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)
Updated on

Indian Army Officer Recruitment : देश की सेवा करने और एक सम्मानजनक करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन आर्मी ने रिमाउंट एंड वेटरनरी कोर (RVC) कोर्स के तहत भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

महिला उम्मीदवार 15 अप्रैल से 15 मई 2026 तक और पुरुष उम्मीदवार 17 अप्रैल से 18 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को आर्मी में ऑफिसर बनने का मौका मिलेगा, जहां वे सैन्य पशुओं की देखभाल और संबंधित सेवाओं में अहम भूमिका निभाएंगे।

इंडियन आर्मी में ऑफिसर बनने का मौका

इंडियन आर्मी में भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास बीवीएससी और एएच (BVSc & AH) की डिग्री होना अनिवार्य है, जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए। साथ ही यह डिग्री भारतीय पशु चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया जाएगा, जहां शुरुआती सैलरी लगभग 56,000 रुपये से 1,00,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है। इसके अलावा मेडिकल, आवास, यात्रा और कैंटीन जैसी कई सुविधाएं भी मिलती हैं।

कई चरणों में पूरी होगी चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, इसके बाद 5 दिन का इंटरव्यू प्रोसेस होगा जिसमें ग्रुप डिस्कशन, मानसिक क्षमता और फिजिकल एक्टिविटी शामिल होगी।

इंटरव्यू के बाद मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, और अंत में मेरिट के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार Join Indian Army Official Website पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com