महाविद्यालयों की लंबित समस्याओं पर सहसंचालक से मिला शैक्षिक महासंघ, जल्द समाधान का आश्वासन

Amravati Education News: अमरावती में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा सहसंचालक डॉ. खांबोरकर से महाविद्यालयों और प्राध्यापकों से जुड़ी लंबित समस्याओं पर चर्चा की।
higher education issues hourly professor recruitment amravati meeting
National Educational Federation (सोर्सः एआय जनरेटेड़ फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati Education News: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा सहसंचालक डॉ. अभय खांबोरकर से भेंट कर महाविद्यालयों एवं प्राध्यापकों से संबंधित विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। यह बैठक महासंघ के विभागीय अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. मीनल भोंडे के मार्गदर्शन तथा विभागीय महामंत्री प्रा. डॉ. मंगेश अडगोकर के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक आश्वासन दिए गए। शैक्षणिक सत्र 202627 के प्रारंभ होने की पृष्ठभूमि में महासंघ ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक हानि रोकने के लिए घंटेवारी आधार पर कार्यरत प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग की।

इस पर सहसंचालक ने शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिया। इसके साथ ही महासंघ ने एम.फिल. अर्हताधारक सेवानिवृत्त एवं दिवंगत प्राध्यापकों के लंबित स्थान निर्धारण, पदोन्नति तथा वेतन निर्धारण से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया। सहसंचालक ने कहा कि इस विषय में शासन स्तर से आवश्यक मार्गदर्शन लेकर त्वरित कदम उठाए जाएंगे। रिक्त पदों की भर्ती पर चर्चाबैठक में अनुदानित महाविद्यालयों में रिक्त पदों की भर्ती और पद निर्धारण की त्रुटियों को दूर करने पर भी चर्चा हुई।

अनुदानित कॉलेजों में रिक्त पदों की भर्ती होगी पारदर्शी

सहसंचालक ने बताया कि संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया शासन के विशेष पोर्टल के माध्यम से पूर्णतः पारदर्शी और प्रौद्योगिकी आधारित होगी। इसके अलावा, सहसंचालक कार्यालय की नई वेबसाइट पर जीपीएफ, डीसीपीएस/एनपीएस और शासनादेशों की जानकारी चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी। भविष्य में कार्यालय का संपूर्ण कार्य ईऑफिस प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन संचालित होगा, जिससे कार्यप्रणाली में गति और उत्तरदायित्व आएगा।

उच्च शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर महासंघ सक्रिय

इस अवसर पर महासंघ ने सहसंचालक कार्यालय द्वारा घोषित नागरिक सनद का विशेष स्वागत किया। विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण हेतु निश्चित समयसीमा तय करने की इस पहल के लिए महासंघ ने सहसंचालक का अभिनंदन किया और प्रसन्नता व्यक्त की कि उनके वर्षों के प्रयासों को सफलता मिली है। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रभू दवणे सहित महासंघ के पदाधिकारी प्रा. डॉ. दिनेश खेडकर, प्रा. डॉ. रेखा मग्गीरवार, प्रा. डॉ. ओमप्रकाश मुंदे, प्राचार्य डॉ. एच. आर. देशमुख, प्राचार्य डॉ. दिनेश निचत, प्रा. डॉ. अनुप शर्मा, प्राचार्य डॉ. उदय मांजरे एवं घंटेवारी प्राध्यापक उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com