-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Girl Molested In Front Of Parents Accused Sentenced To Three Years Imprisonment
माता-पिता के सामने युवती से छेड़खानी, आरोपी को तीन साल के कैद की सजा
- Written By: नवभारत डेस्क

छात्रा से छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अकोला. प्रकरण में आरोपी ने पीड़ित लड़की के घर के सामने जाकर उसके घर के सामने की लाइट तोड़ी तथा लड़की को घर से बाहर बुलाकर लड़की के माता-पिता के सामने कहा, ‘मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, कोई बीच में आए तो ध्यान रखना, मैं सबको देख लूंगा’ ऐसी धमकी देते हुए युवती से छेड़खानी की.
प्रकरण में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस.पी. गोगरकर ने आरोपी शुभम नागलकर (21) निवासी मारोती नगर, बालापुर नाका, पुराना शहर को तीन साल के कड़े कैद सजा सुनाई. लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 20 नवंबर, 2019 को रात करीब 1 बजे आरोपी शुभम नागलकर और उसका भाई सोनू नागलकर घर आए. उन्होंने घर के सामने की लाइट तोड़ दी और दरवाजे की घंटी बजाकर दरवाजा खोलने को कहा. जब माता-पिता और लड़की बाहर आए तो आरोपी शुभम नागलकर ने लड़की का हाथ पकड़ लिया और उसे धमकी देते हुए कहा कि ‘मैं लड़की से शादी करने जा रहा हूं, कोई बीच में आया तो सोच लेना’ ऐसा कहते हुए दोनों भाइयों ने गालीगलौच की.
इसी तरह आरोपी शुभम नागलकर हमेशा युवती का पीछा करता था और अश्लील बाते करता था. ऐसी शिकायत के आधार पर पुराना शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया थ. जांच अधिकारी एपीआई संगीता रंधे ने जांच कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की. सरकारी पक्ष ने पांच गवाहों का परीक्षण कराया.
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में अवैध गर्भपात किट बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश: LCB और FDA की संयुक्त कार्रवाई, एक गिरफ्तार
Akola News: अकोला में SIR अभियान तेज, 96.18% मतदाता सूची पुनरीक्षण फॉर्म वितरित
Akola News: मूर्तिजापुर में छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में प्रदर्शन, सोनम वांगचुक को समर्थन
Akola News: मां की कुल्हाड़ी से हत्या के आरोपी की जमानत खारिज, अकोट कोर्ट का बड़ा फैसला
सरकारी पक्ष के साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आरोपी शुभम नागलकर को विभिन्न धाराओं में दोषी करार देते हुए तीन वर्ष का कठोर कारावास और तीन हजार रु. अर्थदंड एवं जुर्माना अदा न करने पर तीन माह अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा सुनाई गयी. सरकार की ओर से अतिरिक्त सरकारी वकील शीतल भुतड़ा ने पक्ष रखा. उन्हें पुलिस अधिकारी वैशाली कुंबलवार की मदद मिली.
Girl molested in front of parents accused sentenced to three years imprisonment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र के सभी स्कूलों तत्काल सेफ्टी ऑडिट के आदेश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें नागपुर का हाल
Jul 24, 2026 | 11:13 AMइतिहास के सबसे बड़े रक्षा बजट के साथ सामने आया अमेरिका का गेम प्लान; आखिर किस बात का है डर?
Jul 24, 2026 | 11:12 AM8 आवारा कुत्तों ने 3 साल के मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, छत्रपति संभाजीनगर में नगर निगम पर फूटा गुस्सा
Jul 24, 2026 | 11:11 AMThe India Story Review: नेक इरादे से बनी ‘द इंडिया स्टोरी’, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले ने बिगाड़ा खेल
Jul 24, 2026 | 11:11 AMAyurvedic Spices: सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे
Jul 24, 2026 | 11:09 AMपेपर लीक के खिलाफ खुद आंदोलन कर चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, लाठीचार्ज में हुए थे घायल; क्या है वो 1997 की घटना?
Jul 24, 2026 | 11:08 AMSawan Puja Rules : सावन में इन नियमों का पालन करने वालों पर बरसती है भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा
Jul 24, 2026 | 11:08 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














