इतिहास के सबसे बड़े रक्षा बजट के साथ सामने आया अमेरिका का गेम प्लान; आखिर किस बात का है डर?

US Defense Budget: अमेरिकी ने इतिहास का सबसे बड़ा $1.15 ट्रिलियन का रक्षा बजट पारित कर दिया है, जिसका उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को रोकना और US सैन्य शक्ति को मजबूत करना है।
What threat is the US afraid of? It has passed the largest defense budget in history what is the real game plan behind it?
अमेरिका ने बढ़ाया रक्षा बजट, AI Photo
Updated on

US Defense Budget 2027 News In Hindi: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने देश के इतिहास का सबसे बड़ा $1.15 ट्रिलियन का रक्षा बजट पारित कर दिया है। 'नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्ट' (NDAA) के नाम से मशहूर यह बजट न केवल ईरान के खिलाफ चल रहे मौजूदा सैन्य अभियान पर केंद्रित है, बल्कि इसमें चीन और रूस जैसी महाशक्तियों से निपटने के लिए एक व्यापक रक्षा ढांचा तैयार किया गया है। यह ऐतिहासिक विधेयक 216 बनाम 212 वोटों के मामूली अंतर से पारित हुआ है।

चीन बना अमेरिका की सबसे बड़ी चुनौती

पेंटागन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में ईरान के साथ सीधे संघर्ष के बावजूद, दीर्घकालिक रूप से चीन ही अमेरिका के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को रोकने के लिए बजट में भारी फंड आवंटित किया गया है।

इसके तहत अमेरिका ने भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ रक्षा सहयोग और तकनीक साझा करने को एक नए स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। साथ ही, ताइवान के पास बढ़ते खतरों को देखते हुए परमाणु पनडुब्बियों और लंबी दूरी की मिसाइलों के निर्माण पर जोर दिया गया है।

आधुनिक तकनीक पर जोर

ट्रंप प्रशासन ने भविष्य के युद्धों को ध्यान में रखते हुए 'गोल्डन डोम' नामक एक महत्वाकांक्षी मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए अरबों डॉलर मंजूर किए हैं। यह इजरायल के आयरन डोम की तर्ज पर अमेरिका की मुख्य भूमि को दुश्मन की मिसाइलों से सुरक्षा प्रदान करेगा।

इसके अलावा, बजट में आधुनिक युद्ध प्रणालियों जैसे स्वायत्त ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सुरक्षा और अंतरिक्ष आधारित निगरानी प्रणालियों पर अभूतपूर्व निवेश की योजना बनाई गई है।

US Golden Dome
गोल्डन डोम, AI Photo

सैनिकों के कल्याण पर भी ध्यान

रक्षा बजट में केवल हथियारों पर ही नहीं, बल्कि सैनिकों के कल्याण पर भी ध्यान दिया गया है, जिसमें उनके वेतन में 5 से 7 प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान शामिल है। यह स्पष्ट संकेत है कि अमेरिका भविष्य के बहु-मोर्चे वाले युद्धों के लिए खुद को लंबी रणनीतिक रेस में बनाए रखना चाहता है।

अमेरिकी रक्षा बजट 2027: वित्तीय आंकड़े एक नजर में

विवरण आवंटित राशि / आंकड़े
कुल स्वीकृत बेस रक्षा बजट $1.15 ट्रिलियन
पिछले वित्तीय वर्ष (2026) का रक्षा बजट लगभग $900 बिलियन
बजट में कुल वृद्धि लगभग $250 बिलियन
प्रतिनिधि सभा में वोटिंग परिणाम 216 पक्ष में / 212 विरोध में
सैनिकों के वेतन में वृद्धि 5% से 7% तक
Navbharat Live
navbharatlive.com