अकोला में झोलाछाप डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, उपचार के बहाने महिला से कथित अपराध

Akola Quack Booked: अकोला जिले के पातुर में उपचार के बहाने एक विवाहित महिला से कथित दुष्कर्म और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने कथित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया।
akola patur quack doctor alleged rape case
Physical Abuse (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Akola Crime News: उपचार के बहाने एक विवाहित महिला से दुष्कर्म करने तथा पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पातुर पुलिस ने एक कथित झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, अकोला निवासी 29 वर्षीय विवाहित महिला की शिकायत पर मुजीब मौलाना, निवासी मरहबा कॉलोनी, मच्छी मार्केट, पातुर के खिलाफ भा।न्या।सं। बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि यह घटना 1 अप्रैल से 5 मई 2026 के बीच हुई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रात में नींद में बड़बड़ाती थी। रिश्तेदारों की सलाह पर वह बेटी के उपचार के लिए आरोपी के पास गई थी।

इलाज के बहाने महिला का कथित यौन शोषण

इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को भी उपचार की आवश्यकता बताई। शिकायत के अनुसार, इलाज के नाम पर आरोपी ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। पीड़िता ने बताया कि उपचार जारी होने के कारण उसने तत्काल किसी को इस बारे में जानकारी नहीं दी। बाद में आरोपी ने आगे के उपचार के बहाने महिला को पातुर स्थित अपने घर बुलाया। शिकायत के अनुसार, महिला अपने पति के साथ वहां पहुंची थी।

पातुर पुलिस आरोपी की तलाश में

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने पूरी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद आरोपी उनके घर पहुंचा और उसे अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने बताया कि इसी धमकी के कारण शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई। मामले की प्रारंभिक शिकायत पहले बालापुर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन घटना स्थल पातुर थाना क्षेत्र में होने के कारण प्रकरण वहां स्थानांतरित कर दिया गया। पातुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सुहास गोसावी, पुलिस निरीक्षक रामकृष्ण जाधव के मार्गदर्शन में कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com