Aamras Parcel : कनाडा में रहने वाली बेटी के लिए मां-पापा ने भारत से 20 किलो का प्यार भेजा, जिसमें वआमरस, थेपला और उपहारों दिखने को मिला। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हजारों लोगों को भावुक कर दिया।
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
Canada Indian family : विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए घर की याद अक्सर किसी फोन कॉल या वीडियो चैट से नहीं, बल्कि भारत से आए एक पार्सल के जरिए ताजा हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कनाडा में रहने वाली भारतीय महिला हिमानी परमार अपने माता-पिता की ओर से भेजे गए 20 किलो के पार्सल को खोलती नजर आती हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में पार्सल के अंदर आमरस, थेपला, आम, घर का बना खाना, कपड़े और कई छोटे-बड़े उपहार दिखाई देते हैं। वीडियो पर लिखा है, “When your daddy and mumma send 20 kg of love and aamras.” यह वीडियो भारतीय परिवारों के स्नेह और अपनापन की मिसाल बन गया है।
हिमानी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि विदेश में रहने वाले भारतीय ही इस एहसास को सही मायने में समझ सकते हैं। उनके मुताबिक, यह सिर्फ आमरस, कपड़े और खाने का डिब्बा नहीं था, बल्कि माता-पिता के प्यार और यादों से भरा हुआ एक अनमोल तोहफा था।
उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनके माता-पिता हर सामान को खुद चुनकर, सबसे अच्छे आम खरीदकर और पूरे मन से पैक कर रहे हों, ताकि हजारों किलोमीटर दूर रहने के बावजूद बेटी को घर का स्वाद और अपनापन मिलता रहे। उनके अनुसार, पार्सल की हर परत में उन्हें अपने माता-पिता का स्नेह और देखभाल महसूस हुई।
यह वायरल वीडियो विदेश में रहने वाले भारतीयों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट कर बताया कि उन्हें भी अपने घर से ऐसे ही पार्सल मिलते हैं, जिनमें सिर्फ सामान नहीं बल्कि परिवार का प्यार और अपनापन होता है।
कुछ लोगों ने लिखा कि माता-पिता बच्चों की उम्र या दूरी नहीं देखते, उनका स्नेह हमेशा एक जैसा रहता है। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि यह वीडियो उन्हें अपने घर और परिवार की याद दिला गया। सोशल मीडिया पर लोग इसे इस बात का खूबसूरत उदाहरण बता रहे हैं कि दूरियां चाहे कितनी भी हों, माता-पिता का प्यार हमेशा बच्चों तक अपना रास्ता ढूंढ़ ही लेता है।
Indian parents send 20kg parcel to daughter in canada filled with aamras thepla and love viral video