
अकोला महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Akola Voter Verification News: अकोला महानगरपालिका चुनाव का कार्यक्रम हाल ही में घोषित किया गया है और अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। इसमें लगभग 17 हजार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की गई है, जिनकी जांच 20 पर्यवेक्षकों द्वारा की जा रही है। अब तक 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और यह प्रक्रिया 26 दिसंबर तक चलेगी, ऐसी जानकारी मनपा चुनाव विभाग प्रमुख अनिल बिडवे द्वारा दी गयी है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने बहुप्रतीक्षित महानगरपालिका चुनाव की घोषणा की है। अकोला मनपा में 20 प्रभाग हैं और 80 पार्षद पदों के लिए 15 जनवरी को मतदान तथा 16 जनवरी को मतगणना होगी। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार शहर में कुल 5 लाख 50 हजार 60 मतदाता हैं।
बोगस मतदान रोकने के लिए डुप्लीकेट और ट्रिप्लीकेट मतदाताओं को सूची में चिन्हांकित किया गया है। साथ ही एक ही स्थान पर मतदान करने का गारंटी पत्र भी भरवाया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ द्वारा संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं से गारंटी पत्र लिया जाएगा। 27 दिसंबर को केंद्रवार मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
| प्रभाग क्रमांक | संख्या |
|---|---|
| प्रभाग 1 | 293 |
| प्रभाग 2 | 598 |
| प्रभाग 3 | 1349 |
| प्रभाग 4 | 1207 |
| प्रभाग 5 | 1003 |
| प्रभाग 6 | 886 |
| प्रभाग 7 | 640 |
| प्रभाग 8 | 1428 |
| प्रभाग 9 | 704 |
| प्रभाग 10 | 885 |
| प्रभाग 11 | 425 |
| प्रभाग 12 | 762 |
| प्रभाग 13 | 1123 |
| प्रभाग 14 | 1586 |
| प्रभाग 15 | 756 |
| प्रभाग 16 | 541 |
| प्रभाग 17 | 575 |
| प्रभाग 18 | 896 |
| प्रभाग 19 | 972 |
| प्रभाग 20 | 1104 |
यह भी पढ़ें:- ‘भाई का काम कर दिया…’ गडकरी के मजाक पर प्रियंका गांधी की मुस्कान, संसद के दिलचस्प पल का Video Viral
अंतिम सूची में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम के आगे दो स्टार चिन्ह लगाए गए हैं। संबंधित मतदाताओं से गारंटी पत्र भरवाया जाएगा ताकि वे केवल एक ही स्थान पर मतदान कर सकें और दूसरी जगह किसी अन्य को मतदान का अधिकार न मिले।






