-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Gis Property Survey New Properties Property Tax
Akola News: अकोला में GIS सर्वे से 12,958 नई संपत्तियां मिलीं, बढ़ेगा मनपा का राजस्व
- Written By: आंचल लोखंडे
Akola GIS Survey: अकोला महानगरपालिका के GIS आधारित डिजिटल संपत्ति सर्वे में 12,958 नई संपत्तियों की पहचान हुई है। सर्वे के बाद संपत्तियों का पुनर्मूल्यांकन कर नया संपत्ति कर निर्धारण किया जाएगा।

अकोला मनपा- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Municipal Corporation: अकोला महानगरपालिका के संपत्ति कर विभाग के लिए चलाया जा रहा जीआईएस (जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम) आधारित डिजिटल संपत्ति सर्वेक्षण अब राजस्व वृद्धि का बड़ा आधार बनने जा रहा है। सर्वेक्षण के दौरान शहर में 12,958 नई संपत्तियां सामने आई हैं, जबकि बड़ी संख्या में ऐसी संपत्तियों की भी पहचान हुई है, जिनमें निर्माण विस्तार, उपयोग में बदलाव अथवा अन्य परिवर्तन हुए हैं।
सर्वे के पूरा होने के बाद मनपा संपत्तियों का पुनर्मूल्यांकन कर नई कर निर्धारण प्रक्रिया शुरू करेगी, जिससे वर्षों से टैक्स नहीं भरने वालों पर अंकुश लगने के साथ मनपा की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। मनपा की ओर से अमरावती की एक निजी एजेंसी के माध्यम से कराए जा रहे इस सर्वेक्षण के तहत अब तक शहर की 1 लाख 80 हजार 421 संपत्तियों का डिजिटल सर्वे पूरा किया जा चुका है, जबकि 19,860 संपत्तियों का सर्वेक्षण अभी शेष है।
टैक्स वसूली होगी पारदर्शी
सर्वेक्षण में यह सामने आया कि मनपा के संपत्ति कर विभाग के पुराने अभिलेख और शहर की वास्तविक स्थिति में काफी अंतर है। दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में शहर में बड़ी संख्या में नई इमारतों का निर्माण हुआ है। इसके अलावा कई संपत्तियों में अतिरिक्त निर्माण किया गया, अनेक आवासीय भवनों का व्यावसायिक उपयोग शुरू हो गया तथा कई संपत्तियां अब तक कर विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं थीं। इसके कारण मनपा को प्रति वर्ष करोड़ों रुपये के संभावित राजस्व से वंचित रहना पड़ रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
CJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?
महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
अंतिम रिपोर्ट के बाद पुनर्मूल्यांकन
मनपा प्रशासन के अनुसार जीआईएस सर्वेक्षण की अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रत्येक संपत्ति का सत्यापन किया जाएगा। इसके आधार पर नई संपत्तियों का कर अभिलेख तैयार किया जाएगा तथा जिन संपत्तियों में निर्माण अथवा उपयोग में परिवर्तन हुआ है, उनके अनुसार नया कर निर्धारण किया जाएगा। इससे संपत्ति कर प्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।
ये भी पढे़: वर्धा के 153 जिला परिषद स्कूल भवन खतरनाक घोषित, शासन को भेजे जाएंगे नए निर्माण के प्रस्ताव
बढ़ेगा मनपा का राजस्व
सर्वेक्षण से शहर की प्रत्येक संपत्ति का सटीक रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। नई और परिवर्तित संपत्तियों की जानकारी उपलब्ध होने से टैक्स न भरने वालों पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा संपत्ति कर विभाग की आय में बढ़ोतरी होगी। मनपा का मानना है कि डिजिटल सर्वे के माध्यम से भविष्य में कर वसूली अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और सटीक होगी, जिससे शहर के विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त राजस्व उपलब्ध हो सकेगा।
Akola gis property survey new properties property tax
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM













