-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rajya Sabha Hungama Rule 267 Opposition Protest Parliament Monsoon Session
हंगामे की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल, नियम 267 पर अड़ा विपक्ष, संसद में घमासान के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
- Written By: प्रिया जैस
Parliament Monsoon Session: राज्यसभा में नियम 267 के तहत चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही स्थगित (सौजन्य-IANS)
Monsoon Session Proceedings Adjourned: सोमवार को एक बार फिर राज्यसभा में प्रशनकाल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। हाल ही में हुए छात्र प्रदर्शनों से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष राज्यसभा में विधायी कामकाज के स्थगन व नियम 267 के तहत चर्चा की मांग कर रहा है।
सोमवार को भी सदन में विपक्ष ने अपनी इस मांग को लेकर नारेबाजी की। कई सांसद सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही अपनी सीटों से उठकर आगे आ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामा होता देख सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सांसदों को वापस अपनी सीटों पर लौटने को कहा। लेकिन विपक्षी सांसद अपनी मांगों को लेकर नारे लगाते रहे। इस बीच सदन में हंगामा बढ़ता देख सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
संसद के बाहर भी हंगामा
प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर में बड़ा उलटफेर! रेस में आगे निकले प्रशांत किशोर, जानें BJP के नीरज सिन्हा कितने वोटों से पिछड़े
NOTA ने बढ़ाई दोनों दलों की धड़कनें! मंजलपुर में काउंटिंग के बीच आए चौंकाने वाले आंकड़े, कांग्रेस काफी पीछे
बांकीपुर में फिर खिलेगा कमल? बीजेपी को जीत का पूरा भरोसा, जश्न की तैयारी में 200 क्विंटल लड्डू तैयार- VIDEO
UP Vidhan Sabha: सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति, कल योगी कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट पर लगेगी मुहर
#WATCH | Delhi | Monsoon Session of the Parliament | Opposition MPs, including Priyanka Gandhi Vadra and others, stage a protest over the issue of the alleged Ram Mandir donation embezzlement case. pic.twitter.com/KtHtQMV4qH — ANI (@ANI) August 3, 2026
2 बजे तक कार्यवाही स्थगित
वहीं, लोकसभा में भी हंगामे की स्थिति बनी रही। यहां भी सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्यसभा में सोमवार को लगातार जबरदस्त नारेबाजी होती रही। विपक्षी सांसद अपनी सीटों से उठकर सभापति के आसन के समीप आ गए और नियम 267 के तहत चर्चा कराने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि सभापति ने विपक्ष की यह मांग पहले ही अस्वीकार कर दी है।
Lok Sabha LIVE | Parliament Monsoon Session https://t.co/p3UFzfBXHz — IANS (@ians_india) August 3, 2026
सोमवार को भी उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नियम 267 के तहत दिए गए नोटिस स्वीकार नहीं किए गए हैं। कई सांसद हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए। इस पर सभापति ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह नियमों का उल्लंघन है। लेकिन विरोध जारी रहा। वहीं, सभापति द्वारा 267 का नोटिस अस्वीकार करने की जानकारी देने के बाद सदन में नारेबाजी और हंगामा और तेज हो गया।
नियम 267 के तहत चर्चा की मांग
बढ़ते हंगामे के बीच सभापति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी। इससे पहले राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे कह चुके हैं कि विपक्ष के सांसदों ने नोटिस दिया है। ये सांसद नियम 267 के तहत दिए गए नोटिस के अंतर्गत चर्चा चाहते हैं।
यह भी पढ़ें – रांची बना ‘छोटा जंतर-मंतर’: JPSC धांधली के खिलाफ छात्रों का आमरण अनशन, CJP भी साथ, क्या झुकेगी सरकार?
विपक्षी सांसदों का कहना है कि वे प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस बल के इस्तेमाल समेत अन्य संबंधित मुद्दों पर इस नियम के तहत चर्चा करने की मांग कर रहे थे। हालांकि सभापति ने नियम 267 को अस्वीकार कर दिया। सभापति ने कहा कि यह बात कई बार कही जा चुकी है। सभापति के मुताबिक पूर्व में भी नियम 267 के तहत चर्चा को अनुमति नहीं दी गई थी।
गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र में अभी तक प्रश्नकाल व शून्यकाल का अधिकांश समय हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। सोमवार को भी सदन में यही स्थिति बनी रही और राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rajya sabha hungama rule 267 opposition protest parliament monsoon session
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हंगामे की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल, नियम 267 पर अड़ा विपक्ष, संसद में घमासान के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
Aug 03, 2026 | 01:36 PMअकोला में 14,122 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति पूरी, बारिश के बाद संभली खेती पर बढ़ी लागत से किसान चिंतित
Aug 03, 2026 | 01:36 PMNHSRCL Vacancy 2026: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 237 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे मिलेगी 1.10 लाख तक की सैलरी
Aug 03, 2026 | 01:28 PMअसम में बाढ़ पीड़ितों को राहत! CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 75 हजार परिवारों के खातों में भेजे 112 करोड़ रुपये
Aug 03, 2026 | 01:27 PMसावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Aug 03, 2026 | 01:23 PMLock Upp 2: हर्षद और शिवांगी की दोस्ती में आयी दरार, गुस्से में टेबल छोड़ते ही पलटा पूरा गेम
Aug 03, 2026 | 01:18 PMHappy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
Aug 03, 2026 | 01:17 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














