-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Nhsrcl Technician Recruitment 2026 237 Vacancy Apply Online Eligibility Salary
NHSRCL Vacancy 2026: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 237 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे मिलेगी 1.10 लाख तक की सैलरी
- Written By: अक्षय साहू
NHSRCL Job Vacancy 2026: NHSRCL ने टेक्नीशियन के 237 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानिए योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन शुल्क।

NHSRCL में तकनीशियन के 237 पदों पर भर्ती (AI जनरेटेड इमेज)
NHSRCL Technician Recruitment 2026: नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने टेक्नीशियन के विभिन्न 237 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप भारतीय रेलवे, मेट्रो रेलवे या आरआरटीएस (RRTS) के ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस विभाग में रेगुलर या कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 5 अगस्त तय की गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे तुरंत NHSRCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर दें।
237 पदों का पूरा ब्योरा और ट्रेड अनुसार सीटें
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 237 टेक्नीशियन पदों को भरा जाएगा। इसमें सिविल/ट्रैक विभाग के तहत ट्रैक-फिटर के 18, ट्रैक-मैकेनिक के 16, ड्राफ्ट्समैन के 8, सर्वेयर के 7, इलेक्ट्रीशियन के 8, वेल्डर के 6, प्लंबर के 2 और पेंटर के 2 पद शामिल हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन के 77, सिग्नलिंग एवं टेलीकॉम के 63 पद तय किए गए हैं। रोलिंग स्टॉक कैटेगरी में फिटर के 10, मशीनिस्ट के 2, वेल्डर के 2, इलेक्ट्रीशियन के 13 और आरएसी (RAC) के 3 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
शैक्षणिक योग्यता और जरूरी कार्य अनुभव
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में 10वीं के साथ आईटीआई (ITI) या एक्ट अप्रेंटिसशिप कोर्स पूरा होना चाहिए। इसके अलावा सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी आदि में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक भी पात्र हैं। साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित रेलवे या मेट्रो विभाग में काम का कम से कम 2 साल का अनुभव होना जरूरी है। ध्यान दें कि सिर्फ बीई/बीटेक करने वाले उम्मीदवार, जिनके पास आईटीआई या डिप्लोमा नहीं है, वे इस भर्ती के योग्य नहीं माने जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे की 175 करोड़ की योजना पर लगा ब्रेक! जानिए क्यों अटका वसई-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड रेल लाइन का काम?
HPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
CMHO Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर समेत 52 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी
IOB LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में 250 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, ₹85,920 तक मिलेगी सैलरी
उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया और सैलरी
इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गिनती 30 जून के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। चयनित होने पर कर्मचारियों को 35,000 रुपये से लेकर 1,10,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।
यह भी पढ़ें- AAI Job Alert: मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 8 अगस्त से करें ऑनलाइन आवेदन, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलर
आवेदन शुल्क और अप्लाई करने का तरीका
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 400 रुपये (प्लस बैंक चार्ज) का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से मुफ्त रखा गया है।
आवेदन की प्रक्रिया 7 जुलाई से जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त से पहले NHSRCL के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन सुरक्षित कर लें।
Nhsrcl technician recruitment 2026 237 vacancy apply online eligibility salary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार’, नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश
Aug 08, 2026 | 05:59 PMYavatmal News: FDA के निशाने पर अब यवतमाल के बोगस डॉक्टर, जांच के दिए निर्देश
Aug 08, 2026 | 05:58 PMPM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
Aug 08, 2026 | 05:57 PMस्मार्ट सिटी की सड़क का हाल बेहाल; चार महीने में धंसी करोड़ों की सड़क; एक महीने में दूसरी बार बना गहरा गड्ढा
Aug 08, 2026 | 05:51 PMUP चुनाव से पहले दिल्ली में बड़ी हलचल! अचानक PM मोदी से मिलने पहुंचे CM योगी, क्या पक रही है कोई नई खिचड़ी?
Aug 08, 2026 | 05:51 PMखिड़की के नीचे आया तेंदुआ, शख्स बोला ‘भाग-भाग’, फिर जो हुआ उसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे लोग
Aug 08, 2026 | 05:47 PMभोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने सनसनी; 4-5 बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू और रॉड से किया हमला
Aug 08, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














