-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Varanasi »
- Devotees Kashi Vishwanath Dham First Monday Sawan Flower Shower Welcome Kanwariya
सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Sawan First Monday: सावन के पहले सोमवार पर वाराणसी के बाबा काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर प्रशासन ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

बाबा विश्वनाथ धाम (सोर्स- फोटो नवभारत)
Vishwanath Dham Darshan On Sawan First Monday: सावन के प्रथम सोमवार पर धर्मनगरी काशी पूरी तरह शिवमय हो गई। श्री काशी विश्वनाथ धाम में सुबह से ही बाबा विश्वेश्वर के जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं तथा कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस पावन अवसर पर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर किया गया अभिनंदन
मंडलायुक्त वाराणसी बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार सहित मंदिर प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने धाम पहुंचने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। पूरे धाम में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष गूंजते रहे। मंदिर प्रशासन ने दर्शन, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता से बाबा के दर्शन कराए जा सकें।
यह भी पढ़ें- ताजमहल पहुंची कांवड़ यात्रा: गंगाजल चढ़ाने से पुलिस ने रोका, जलाभिषेक की मांग पर हिंदू महासभा ने किया प्रदर्शन
सम्बंधित ख़बरें
देशभर में गूंजा हर-हर महादेव: सावन के पहले सोमवार पर आस्था का जनसैलाब, देखें VIDEO
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Varanasi: पप्पू यादव समेत कई विपक्षी नेताओं पर मुकदमा दर्ज, संसद में संत वेशभूषा विवाद ने लिया कानूनी मोड़
चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
सावन के पहले सोमवार का महत्व
हिंदू मान्यता के अनुसार सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित कर जलाभिषेक करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत और विधि-विधान से किया गया जलाभिषेक मनोकामनाओं की पूर्ति, सुख-समृद्धि, आरोग्य और परिवार के कल्याण का आशीर्वाद देता है।
कांवड़िए पवित्र नदियों से जल लाकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं, जिसे विशेष पुण्यदायी माना जाता है। आस्था, भक्ति और उत्साह के बीच काशी विश्वनाथ धाम आज पूरी तरह शिवमय नजर आया। श्रद्धालुओं का उत्साह और मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाएं इस दिव्य आयोजन को और भी भव्य बना रही हैं।
Devotees kashi vishwanath dham first monday sawan flower shower welcome kanwariya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Aug 03, 2026 | 01:23 PMLock Upp 2: हर्षद और शिवांगी की दोस्ती में आयी दरार, गुस्से में टेबल छोड़ते ही पलटा पूरा गेम
Aug 03, 2026 | 01:18 PMHappy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
Aug 03, 2026 | 01:17 PMभारत से इतना प्यार तो विदेश में क्यों रहते हो? आर माधवन-विवेक ओबेराय पर भड़के राज ठाकरे, PM मोदी के लिए ये बात
Aug 03, 2026 | 01:15 PMगोवंडी में अवैध निर्माण के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार! 1 लाख रुपये लेते पुलिस ने पकड़ा
Aug 03, 2026 | 01:05 PMदतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा बोले- आखिर में भाजपा ही जीतेगी, सातवें राउंड के बाद कांग्रेस 3,295 वोट से आगे
Aug 03, 2026 | 01:03 PMAkola News: लॉकडाउन में हुआ अकोला कृषि महाविद्यालय में बड़ा घोटाला, 97 फाइलें गायब होने का दावा
Aug 03, 2026 | 12:58 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













