-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Hit And Run Case Wagonr Car Three Girls Injured Bhisi Highway Accident
हिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Chandrapur Hit And Run: चंद्रपुर के भिसी के पास तेज रफ्तार वैगनआर ने सड़क किनारे खड़ी तीन युवतियों को टक्कर मार दी। एक की हालत गंभीर है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

चंद्रपुर सड़क हादसा (सोर्स: AI)
Chandrapur Hit And Run Case: उमरेड-भिसी-चिमूर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353-ई पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार अज्ञात वैगनआर कार ने सड़क किनारे खड़ी तीन युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी। यह दुर्घटना भिसी के समीप 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के मोड़ के पास दोपहर करीब दो बजे हुई।
हादसे के समय नागपुर की चार युवतियां और एक युवक मुक्ताई पर्यटन स्थल से दो मोटरसाइकिलों पर लौट रहे थे। भिसी चौक से आगे अल्पाहार के लिए सड़क किनारे रुकने के दौरान तेज गति से आई हरे रंग की वैगनआर कार ने तीन युवतियों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
डॉक्टरों ने किया रेफर
दुर्घटना में हिंगणघाट निवासी रिया देवगीरकर (20) के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं नागपुर निवासी मैथाली सामंत (19) के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चंद्रपुर निवासी ट्विंकल चिकटे (20) के हाथ में गंभीर चोट लगी है।
सम्बंधित ख़बरें
जेल की सुरक्षा में सेंध; अमरावती जेल में चढ़कर बना रहा था वीडियो, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा
छत्रपति संभाजीनगर: जायकवाडी में लबालब पानी, सिंचाई,पेयजल,उद्योग के लिए राहत; शिरसाट ने दिए नियोजन के निर्देश
परिवार साथ दे तो… स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बैन, लेकिन एक्शन प्लान पर घिरे FDA तुकाराम मुंढे
नागपुर में वन विभाग और DRI का बड़ा एक्शन: 10 किलो से अधिक पैंगोलिन स्केल्स के साथ तस्कर गिरफ्तार!
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद की और उन्हें प्राथमिक ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद में तीनों को बेहतर इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका ईलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ेः- अमरावती: Skill Center में 360 फर्जी छात्रों के नाम पर सरकारी फंड की निकासी, बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी
अभी कार की तलाश चल रही है
घटना की सूचना मिलते ही भिसी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा किया। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली अज्ञात हरे रंग की वैगनआर कार की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
थाना प्रभारी मंगेश भोंगाडे के मार्गदर्शन में मामले की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने हादसे से संबंधित वाहन या चालक के बारे में कोई जानकारी देखी या सुनी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Chandrapur hit and run case wagonr car three girls injured bhisi highway accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Islamic NATO में आया नया मोड़! तुर्की ने सऊदी को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान में हलचल
Aug 09, 2026 | 09:24 AMजेल की सुरक्षा में सेंध; अमरावती जेल में चढ़कर बना रहा था वीडियो, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा
Aug 09, 2026 | 09:22 AMMorning Energy After 40: सुबह उठते ही थकान और सुस्ती रहती है, नाश्ते में खाएं 7 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
Aug 09, 2026 | 09:21 AMJPSC-JSSC विवाद पर फैसला आज, हेमंत सोरेन और छात्र नेताओं के बीच आखिरी बातचीत! राजभवन घेराव को तैयार
Aug 09, 2026 | 09:07 AM9 अगस्त का इतिहास: जब भारत के साथ खड़ा हुआ सोवियत संघ, 1971 को हुई ऐतिहासिक संधि
Aug 09, 2026 | 09:03 AMHormuz Strait: यूएई के जहाज पर हमले के बाद ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी, कहा- रास्ता नहीं खुलेगा
Aug 09, 2026 | 08:59 AMKamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
Aug 09, 2026 | 08:38 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













