-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Govandi Extortion Blackmailing Network Busted Shivaji Nagar Police Arrest
गोवंडी में अवैध निर्माण के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार! 1 लाख रुपये लेते पुलिस ने पकड़ा
- Written By: अनिल सिंह
Govandi Extortion News: गोवंडी में अवैध निर्माण की आड़ में 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले राजू कोकणी को शिवाजी नगर पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

गोवंडी रंगदारी मामले का आरोपी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Govandi Extortion Case Mumbai: पूर्वी मुंबई के गोवंडी, शिवाजी नगर और बैगनवाड़ी इलाकों में अवैध निर्माण की आड़ में चल रहे जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग के खेल के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिवाजी नगर पुलिस ने जाल बिछाकर 42 वर्षीय राजू कोकणी उर्फ तोफिक मोहम्मद वणू को 1 लाख रुपये की रंगदारी वसूलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पर लोटस कॉलोनी के एक बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर को डराने-धमकाने, काम रोकने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।
मकान मरम्मत के एवज में मांगी 1 लाख की रंगदारी
मामला गोवंडी स्थित लोटस कॉलोनी का है, जहां शिकायतकर्ता अपने निजी मकान की मरम्मत का काम करवा रहा था। इस दौरान आरोपी राजू कोकणी और उसके साथी ‘पापा’ ने वहां पहुंचकर काम जारी रखने के बदले 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी। जब शिकायतकर्ता ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घबराने के बजाय सीधे शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पैसे लेते समय दबोच लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: लॉकडाउन में हुआ अकोला कृषि महाविद्यालय में बड़ा घोटाला, 97 फाइलें गायब होने का दावा
हिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी
महाराष्ट्र को केंद्र से 7,022 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
नागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
ये भी पढ़ें- सनातन धर्म पर हमला करोगे तो रिएक्शन होगा ही…! सांसद पप्पू यादव पर हमले पर बोलीं शाइना एनसी
आपराधिक ठेकेदार और बिना इंजीनियर के बन रही गगनचुंबी इमारतें
यह घटना गोवंडी और आसपास के स्लम क्षेत्रों में धड़ल्ले से चल रहे अवैध निर्माण के खतरनाक गठजोड़ को उजागर करती है। इलाके में बिना किसी मान्यता प्राप्त आर्किटेक्ट या सिविल इंजीनियर के कई आपराधिक प्रवृत्ति वाले ठेकेदार 14 फीट से भी ऊंचे और कमजोर मकान खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना सुरक्षा मानकों के बन रही ये इमारतें आम नागरिकों के लिए काल साबित हो रही हैं। हाल ही में मानखुर्द इलाके में हुए भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत इसी तरह के बिना मानक वाले निर्माण का भयावह नतीजा थी।
फर्जी ‘समाजसेवियों’ और ब्लैकमेलरों का नेटवर्क
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि अवैध निर्माण की इस स्थिति का फायदा उठाकर राजू कोकणी जैसे फर्जी ‘समाजसेवी’ और स्वघोषित कार्यकर्ता लोगों को बीएमसी (BMC) व पुलिस की कार्रवाई का डर दिखाते हैं। ये आरोपी निर्माणाधीन मकानों की तस्वीरें और जानकारी जुटाकर ब्लैकमेलिंग का संगठित नेटवर्क चलाते थे। शिवाजी नगर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसके पीछे शामिल अन्य साथियों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच कर रही है।
Govandi extortion blackmailing network busted shivaji nagar police arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोवंडी में अवैध निर्माण के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार! 1 लाख रुपये लेते पुलिस ने पकड़ा
Aug 03, 2026 | 01:05 PMदतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा बोले- आखिर में भाजपा ही जीतेगी, सातवें राउंड के बाद कांग्रेस 3,295 वोट से आगे
Aug 03, 2026 | 01:03 PMAkola News: लॉकडाउन में हुआ अकोला कृषि महाविद्यालय में बड़ा घोटाला, 97 फाइलें गायब होने का दावा
Aug 03, 2026 | 12:58 PMPCOD, PCOS, PMOS: एक जैसे लगते हैं ये तीनों नाम, लेकिन फर्क जानना हर महिला के लिए है जरूरी, जानें सबकुछ
Aug 03, 2026 | 12:58 PMGold-Silver Rate: हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ी हलचल, खरीदनें से पहले चेक करें ताजा रेट
Aug 03, 2026 | 12:54 PMहिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी
Aug 03, 2026 | 12:53 PMरूस ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर बरसाया ग्लाइड बम, मलबे में तब्दील हुई रिहायशी इमारत; 30 से अधिक घायल
Aug 03, 2026 | 12:47 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM












