-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Agriculture College Financial Irregularities Police Complaint
Akola News: लॉकडाउन में हुआ अकोला कृषि महाविद्यालय में बड़ा घोटाला, 97 फाइलें गायब होने का दावा
- Written By: आंचल लोखंडे
PDKV Akola: अकोला कृषि महाविद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितताओं, फर्जी दस्तावेजों, 97 फाइलों के गायब होने व 95.84 लाख रुपये के भुगतान में गड़बड़ी के आरोपों के बाद एमआईडीसी पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।

डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Agriculture College: डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित अकोला कृषि महाविद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितताओं, फर्जी दस्तावेजों के उपयोग, मूल फाइलें गायब करने तथा सरकारी नियमों की अनदेखी कर लाखों रुपये के भुगतान में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में कृषि महाविद्यालय के सहयोगी अधिष्ठाता डॉ. संजय भोयर ने एमआईडीसी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर तत्कालीन अधिकारियों, कर्मचारियों तथा संबंधित निजी ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा 17 जून 2026 और 24 जुलाई 2026 को जारी आदेशों तथा सात अलग-अलग जांच समितियों की रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे।
फर्जी दस्तावेज, दोहरा भुगतान
जांच में वित्तीय लेन-देन, भुगतान प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि ठेकेदार संतोष म्हातारमारे के 23 प्रलंबित बिलों की जांच की गई। जांच के दौरान कई दस्तावेज अपूर्ण, संदिग्ध और कथित रूप से फर्जी पाए गए। इनमें से तीन बिलों का भुगतान पहले ही किया जा चुका था, जबकि शेष 20 बिलों पर गंभीर आपत्तियां दर्ज की गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी
महाराष्ट्र को केंद्र से 7,022 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
नागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
अमरावती: Skill Center में 360 फर्जी छात्रों के नाम पर सरकारी फंड की निकासी, बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी
लॉकडाउन में 13 लाख से अधिक का भुगतान
शिकायत के अनुसार, वर्ष 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान महाविद्यालय में शिक्षण, प्रयोगशालाएं और अधिकांश प्रशासनिक कार्य बंद थे। इसके बावजूद संबंधित ठेकेदार को 13.32 लाख रु. से अधिक का भुगतान किया गया, जिससे इन भुगतानों पर भी संदेह जताया गया है। जांच समितियों की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ निर्माण और मरम्मत कार्य विश्वविद्यालय के अभियंता कार्यालय से आवश्यक तकनीकी स्वीकृति लिए बिना कराए गए।
सात जांच समितियों की रिपोर्ट सामने
इसके अलावा 50 हजार रु. से कम राशि के कोटेशन दिखाने के लिए कार्यों को विभाजित कर वित्तीय नियमों को दरकिनार करते हुए भुगतान स्वीकृत किए जाने का भी आरोप लगाया गया है. जांच में एक ही कार्य और एक ही वाउचर क्रमांक पर नौ बार दोहराकर भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार इससे विश्वविद्यालय को लगभग 5.31 लाख रु. का आर्थिक नुकसान हुआ।
ये भी पढ़े: समय पर वाहन मिलता तो बच जाती जान: परिजनों का आरोप-सरकारी लापरवाही की भेंट चढ़ी गर्भवती अनीता और उसका बच्चा
97 फाइलें गायब, 95.84 लाख के भुगतान
शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2019-20 और 2020-21 के लेखापरीक्षण के दौरान कुल 97 फाइलें उपलब्ध नहीं कराई गई। इनमें 41 फाइलें संबंधित ठेकेदार के भुगतानों से जुड़ी थीं। जांच में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2018 से 2021 के बीच नियमों का उल्लंघन कर लगभग 95.84 लाख रु. का भुगतान किया गया।
Akola agriculture college financial irregularities police complaint
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akola News: लॉकडाउन में हुआ अकोला कृषि महाविद्यालय में बड़ा घोटाला, 97 फाइलें गायब होने का दावा
Aug 03, 2026 | 12:58 PMPCOD, PCOS, PMOS: एक जैसे लगते हैं ये तीनों नाम, लेकिन फर्क जानना हर महिला के लिए है जरूरी, जानें सबकुछ
Aug 03, 2026 | 12:58 PMGold-Silver Rate: हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ी हलचल, खरीदनें से पहले चेक करें ताजा रेट
Aug 03, 2026 | 12:54 PMहिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी
Aug 03, 2026 | 12:53 PMरूस ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर बरसाया ग्लाइड बम, मलबे में तब्दील हुई रिहायशी इमारत; 30 से अधिक घायल
Aug 03, 2026 | 12:47 PMरांची बना ‘छोटा जंतर-मंतर’: JPSC धांधली के खिलाफ छात्रों का आमरण अनशन, CJP भी साथ, क्या झुकेगी सरकार?
Aug 03, 2026 | 12:44 PM14वीं सिविल सेवा परीक्षा धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी
Aug 03, 2026 | 12:30 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













