- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Shinde Vs Pawar Direct Contest In Ahilyanagar Zilla Parishad Elections
Ahilyanagar News: निकाय चुनाव में राम शिंदे बनाम रोहित पवार की सीधी टक्कर, गुटों की रचना बन सकती है बड़ा मुद्दा
- Written By: आंचल लोखंडे
अहिल्यानगर जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की तैयारियों के बीच जामखेड तालुका एक बार फिर राजनीतिक संघर्ष का केंद्र बनने जा रहा है। मुकाबला केवल सीटों का नहीं, बल्कि सत्ता की पकड़ और राजनीतिक प्रभाव की गहराई नापने का है।

निकाय चुनाव में राम शिंदे बनाम रोहित पवार की सीधी टक्कर। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अहिल्यानगर: जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की तैयारियों के बीच जामखेड तालुका एक बार फिर राजनीतिक संघर्ष का केंद्र बनने जा रहा है। मुकाबला केवल सीटों का नहीं, बल्कि सत्ता की पकड़ और राजनीतिक प्रभाव की गहराई नापने का है। एक ओर राज्य की सत्ताधारी महायुति गठबंधन के प्रतिनिधि और वर्तमान जिला परिषद सभापति प्रो. राम शिंदे हैं, तो दूसरी ओर युवा नेतृत्व और लोकप्रिय चेहरा विधायक रोहित पवार, जो महा विकास आघाड़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बार लड़ाई जितनी मतदान केंद्रों पर दिखेगी, उससे कहीं अधिक गुट-वार्ड रचना की नीति और राजनीतिक चालबाज़ी में नजर आएगी।
राज्य सरकार ने हाल ही में सभी जिला परिषदों और पंचायत समितियों के गुटों की संख्या घोषित की है। हैरानी की बात यह है कि यह वही संख्या है, जो वर्ष 2022 में तत्कालीन महा विकास आघाड़ी सरकार द्वारा तय की गई थी। अब उसी के आधार पर नए सिरे से गुट-वार्ड पुनर्रचना की जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महायुति सरकार ने पूर्ववर्ती आघाड़ी सरकार के गुट निर्धारण को स्वीकार तो कर लिया, लेकिन अब असली लड़ाई इस बात की है कि किस तरह गांवों को जोड़ा या हटाया जाए, ताकि राजनीतिक समीकरण अपने पक्ष में किए जा सकें।
जामखेड में तीसरे गुट की वापसी से इच्छुकों में उत्साह
2015 से पहले जामखेड, जवला और खर्डा यह तीन गुट हुआ करते थे। बाद में जामखेड को नगर परिषद का दर्जा मिलते ही वह हिस्सा जिला परिषद क्षेत्र से बाहर हो गया, और केवल दो गुट ही शेष रह गए। वर्ष 2022 में महा विकास आघाड़ी सरकार द्वारा तीसरे गुट को पुनः शामिल करने की कोशिश हुई थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। अब एक बार फिर तीसरे गुट की औपचारिक घोषणा हो चुकी है, जिससे स्थानीय नेताओं और इच्छुकों में संतोष की लहर है। यह नया गुट कई राजनीतिक समीकरणों को पलट सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
नासिक विधान परिषद सीट पर भाजपा में बढ़ी खींचतान, गिरीश महाजन के करीबी नेताओं में टिकट की जंग
रोहित पवार ने हडपसर में अवैध शराब की दुकान में की तोड़फोड़, सरकार पर लगाया मृतकों के आंकड़े छिपाने का आरोप
अगर जांच में प्रगति नहीं हुई, तो CID कार्यालय को जड़ दूंगा ताला, जांच में सूस्ती पर भड़के राेहित पवार
सत्ता परिवर्तन, चुनावी माहौल और रणनीतिक दबाव
कोरोना महामारी और ओबीसी आरक्षण को लेकर उपजे विवादों के चलते राज्य में चार वर्षों तक स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के चुनाव स्थगित रहे। इस अवधि में राज्य की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ जिससे अब गुट-वार्ड रचना पर सत्ता का सीधा प्रभाव दिख रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को चार माह के भीतर चुनाव कराने के आदेश दिए, जिसके बाद राज्य प्रशासन ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। हालांकि चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर ही कराए जा रहे हैं, जबकि बीते 14 वर्षों में जनसंख्या में तेज़ वृद्धि हुई है। नई जनगणना न होने से यह चुनाव पुराने आंकड़ों पर आधारित होंगे।
सरकारी ज़मीन हड़पने की साजिश,कमलेश चौधरी पर फर्जीवाड़े का आरोप, मकोका के तहत कार्रवाई की मांग
गांवों के समायोजन में दिख रही है राजनीतिक दखलअंदाज़ी
अब गुट और वार्डों का निर्धारण केवल प्रशासनिक काम नहीं रहा, बल्कि यह पूरी तरह एक राजनीतिक कवायद बन चुका है। जिन क्षेत्रों में किसी पार्टी विशेष का प्रभाव अधिक है, वहां उसी के अनुसार गांवों का समायोजन किया जा रहा है। गांवों को जोड़ना या हटाना अब केवल जनसंख्या के आधार पर नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ और वोट बैंक के हिसाब से किया जा रहा है। यही वजह है कि हर छोटे बदलाव पर राजनीतिक इच्छुकों की पैनी नजर बनी हुई है।
शिंदे बनाम पवार: दो दिग्गज, एक चुनावी मैदान
पिछली विधानसभा चुनाव में रोहित पवार ने प्रो. राम शिंदे को मात्र 1243 मतों से पराजित किया था। हालांकि यह हार बहुत कम अंतर की थी, लेकिन इसके बाद जब सत्ता महायुति के हाथ में आई, तो प्रो. शिंदे को जिला परिषद का सभापति पद सौंपा गया, जिससे उनका राजनीतिक वज़न फिर से बढ़ गया। अब जब चुनाव करीब हैं, यह मुकाबला सिर्फ कार्यकर्ताओं का नहीं, बल्कि दो प्रमुख नेताओं की प्रतिष्ठा की सीधी लड़ाई बन चुका है। एक ओर सत्ता और संगठन का समर्थन प्राप्त शिंदे हैं, तो दूसरी ओर युवाओं में लोकप्रिय और जमीनी नेता रोहित पवार हैं।
‘सीधा और तीखा’ है मुकाबला
यह चुनाव निश्चित रूप से जामखेड की राजनीतिक दिशा और दोनों नेताओं के भविष्य को तय करने वाला साबित हो सकता है। जामखेड का यह जिला परिषद चुनाव केवल एक स्थानीय चुनाव नहीं, बल्कि राजनीतिक समीकरणों, संगठनात्मक शक्ति और रणनीतिक निर्णयों का इम्तिहान है। गुट-वार्ड रचना से लेकर वोटिंग पैटर्न तक, हर बिंदु अब सत्ता की बिसात पर रखा जा चुका है और इस बार मुकाबला सच में ‘सीधा और तीखा’ है।
Shinde vs pawar direct contest in ahilyanagar zilla parishad elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














