-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vijay Jana Nayagan Censor Board Madras Hc
विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज अटकी, जानिए CBFC और कोर्ट में क्या हुआ
- Written By: अनिल सिंह
Jana Nayagan Censor Board: विजय की फिल्म 'जना नायकन' की 9 जनवरी की रिलीज पर संकट है। CBFC ने सेंसर सर्टिफिकेट रोककर फिल्म को रिव्यू कमेटी को भेजा। मद्रास हाईकोर्ट 9 जनवरी को इस पर फैसला सुनाएगा।

Thalapathy Vijay Jana Nayagan (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Thalapathy Vijay Jana Nayagan: अभिनेता विजय की आगामी तमिल फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज पर आखिरी समय में संकट के बादल छा गए हैं। फिल्म की 9 जनवरी को होने वाली रिलीज से ठीक पहले, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा सर्टिफिकेट रोके जाने के मुद्दे पर मद्रास हाईकोर्ट में तीखी बहस हुई।
फिलहाल इस वजह से फिल्म की थिएटर रिलीज अधर में लटकी हुई है।
सेंसर बोर्ड ने अंतिम समय में रोका सर्टिफिकेट
मामला यह है कि CBFC ने अचानक फिल्म जना नायकन का सेंसर सर्टिफिकेट रोक दिया और इसे नए सिरे से बनी रिव्यू कमेटी के पास दोबारा जांच के लिए भेज दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Actor Arya Controversy: तमिल स्टार आर्या पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस, पुलिस जांच शुरू, इस फिल्म से जुड़ा नाम
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
डॉली जावेद के एविक्शन के बाद रीवा किशन पर फूटा फैंस का गुस्सा, ‘धोखेबाज’ कहकर किया ट्रोल
Josh Grisetti Death: हॉलीवुड से आई दिल दहला देने वाली खबर, 44 साल की उम्र में इस एक्टर ने किया सुसाइड
पुरानी सिफारिश: इससे पहले, सेंसर बोर्ड की क्षेत्रीय समिति ने कुछ सीन हटाने और कुछ डायलॉग म्यूट करने के बाद फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट देने की सिफारिश की थी।
अनिश्चितता: रिव्यू कमेटी के पास दोबारा जांच के लिए भेजे जाने से ‘जना नायकन’ के रिलीज को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है।
बजट और रिलीज: यह फिल्म करीब 500 करोड़ में बनी है और इसे 22 देशों में चार भाषाओं में 5,000 से ज़्यादा सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी थी। इसे राजनीति में उतरने से पहले विजय की आखिरी बड़ी फिल्म माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- कंगना रनौत पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बठिंडा कोर्ट ने पेश ना होने पर जारी किया वारंट
कोर्ट में निर्माताओं की दलीलें
फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सतीश परासरन और वकील विजयन सुब्रमणियन ने इस फैसले को मद्रास हाईकोर्ट में चुनौती दी।
18 दिसंबर: सेंसर सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया गया।
22 दिसंबर: क्षेत्रीय सेंसर बोर्ड ने जरूरी बदलाव के साथ यू/ए सर्टिफिकेट देने की सिफारिश की।
आपत्ति: निर्माताओं ने कहा कि उन्होंने सेंसर बोर्ड के सभी निर्देशों को मानते हुए जरूरी बदलाव कर दिए थे, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की चेयरपर्सन ने ईमेल भेजकर बताया कि फिल्म के कुछ सीन और डायलॉग को लेकर शिकायत मिली है, इसलिए फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा गया है।
चुनौती: निर्माताओं ने कहा कि फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है और न ही कहीं सार्वजनिक रूप से दिखाई गई है, ऐसे में किसी तीसरे पक्ष की शिकायत का कोई आधार ही नहीं बनता। उन्होंने कहा कि रिलीज से ठीक पहले सर्टिफिकेट रोकना मनमाना और गलत है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होगा।
CBFC और हाईकोर्ट की प्रतिक्रिया
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एआरएल सुंदरासन ने याचिका का विरोध किया।
CBFC का पक्ष: उन्होंने कहा कि फिल्म के कुछ सीन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं, इसको लेकर शिकायतें मिली हैं। साथ ही फिल्म में सुरक्षा बलों के चिन्ह (इंसिग्निया) दिखाए गए हैं, जिसके लिए जरूरी अनुमति चाहिए।
हाईकोर्ट के सवाल: सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने CBFC से सवाल किया कि जब फिल्म को पहले ही यू/ए सर्टिफिकेट देने की सिफारिश हो चुकी थी, तो अचानक उसे रिव्यू के लिए क्यों भेजा गया, कौन-कौन से सीन हटाए गए, और जब फिल्म रिलीज ही नहीं हुई थी, तो शिकायत कैसे आ गई?
| फिल्म से जुड़े मुख्य तथ्य | विवरण |
| फिल्म का नाम | जना नायकन (Jana Nayakan) |
| मुख्य अभिनेता | विजय |
| निर्देशक | एच. विनोथ |
| रिलीज की तारीख | 9 जनवरी (फैसला कोर्ट पर लंबित) |
| अन्य कलाकार | पूजा हेगड़े, ममिता बैजू |
फैसला रिलीज के दिन
सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मद्रास हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने कहा है कि ‘जना नायकन’ को सेंसर सर्टिफिकेट देने से जुड़ा फैसला 9 जनवरी को सुनाया जाएगा, उसी दिन जिस दिन फिल्म रिलीज होने वाली है।
Vijay jana nayagan censor board madras hc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी बवाल, वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेजप्रताप, बोले- सरकार का घेराव करेंगे
Jul 13, 2026 | 03:40 PMPune News: किसान सभा का तहसील कार्यालय पर मोर्चा, पूरी कर्जमाफी की मांग को लेकर आंदोलन
Jul 13, 2026 | 03:39 PM“फीस पढ़ाने की लेते हो, तो काम भी देना पड़ेगा”… बच्चे के जवाब और एक्सप्रेशन ने जीता इंटरनेट का दिल
Jul 13, 2026 | 03:39 PMअकोला GMC को मिली 12AB और 80G की मान्यता, अब सीएसआर (CSR) फंड से मिलेंगे अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण
Jul 13, 2026 | 03:38 PMChandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? क्यों बढ़ी फिर चिंता और माता-पिता इन बातों का रखें ख्याल
Jul 13, 2026 | 03:38 PMमांगें नहीं मानीं तो भोपाल से दिल्ली तक होगा आंदोलन, 70 हजार लोकल यूथ सर्वेयर ने सरकार को दी चेतावनी
Jul 13, 2026 | 03:38 PMनागपुर ZP स्कूलों पर अस्तित्व का संकट; 75% स्कूलों में 50 से भी कम छात्र, 188 शालाएं बंद होने की कगार पर
Jul 13, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM














