- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Shevgaon Farmer Vagh Family Harassment By Moneylenders Suicide Threat News
न्याय नहीं मिला तो करेंगे आत्मदाह, साहूकारों के अत्याचार से परेशान वाघ परिवार दी चेतावनी
Farmer Hunger Strike: शेवगांव तालुका के किसान अंबादास वाघ और उनका परिवार निजी साहूकारों की जबरन वसूली, मानसिक अत्याचार से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठा है।
- Written By: आंचल लोखंडे

न्याय नहीं मिला तो करेंगे आत्मदाह, साहूकारों के अत्याचार से परेशान वाघ परिवार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Shevgaon Farmer Harassment: अहिल्यानगर जिले के शेवगांव तालुका स्थित टाकली कस्बे के किसान अंबादास किसन वाघ निजी साहूकारों के अत्याचारों से असहनीय पीड़ा झेल रहे हैं। न्याय न मिलने के कारण अंततः उन्हें और उनके परिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है। निजी साहूकारों की मानसिक प्रताड़ना, आर्थिक शोषण और जान से मारने की धमकियों से त्रस्त वाघ परिवार ने चेतावनी दी है कि जब तक न्याय नहीं मिलता, वे भूख हड़ताल जारी रखेंगे।
निवेदन में वाघ ने बताया कि गांव के दो निजी साहूकार राहुल बाबासाहेब फुलारे और प्रकाश रामलाल शिंदे ने उनके नाम पर बड़े पैमाने पर प्याज और कपास का व्यापार शुरू किया। लाखों रुपये का लेन-देन होने के बावजूद किसानों को भुगतान रोक दिया गया।
ब्लैकमेल कर की गई वसूली
लेन-देन वाघ के नाम पर होने के कारण, नेवासा, शेवगांव और पाथर्डी क्षेत्र के व्यापारियों ने पैसा न मिलने पर वाघ द्वारा दिए गए चेक पर मुकदमे दायर कर दिए। वाघ परिवार गरीब था, इसलिए उन्हें कोई हिसाब-किताब नहीं दिखाया गया। बयान में आरोप है कि व्यापारियों पर लाखों रुपये बकाया होने के बावजूद साहूकारों ने पैसा उन्हें न देकर सारा भुगतान अपने खातों में डाल लिया।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: एक मिनट की देरी से बदली बाजी, पुणे स्थायी समिति में भाजपा निर्विरोध; विपक्ष का दावा खारिज
महाराष्ट्र में बदला मौसम का मिजाज, नागपुर-यवतमाल-वर्धा समेत विदर्भ के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश
अब आधी कीमत पर मिलेगी ‘विदेशी वाइन’, आयात शुल्क में कटौती की तैयारी; स्थानीय वाइन उद्योग में चिंता
सिंहस्थ से पहले नासिक में 1300 करोड़ के विकास कार्य तेज, 28 सड़कों पर 6 यूटिलिटी काम साथ-साथ, 25 मार्च डेडलाइन
ये भी पढ़े: चुनावी मौसम का असर: वाहनों की सजावट और फ्लेक्स प्रिंटिंग में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
जान से मारने की धमकी
जब वाघ ने उनसे न्याय की गुहार लगाई, तो उल्टा साहूकारों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने वाघ को यह कहकर भगा दिया कि “कर्ज तुम्हारे नाम पर लिया गया है, अब तुम ही देखो।”बयान में यह भी कहा गया है कि सूदखोरों ने उन पर जबरन 40 लाख रुपये की मांग थोप दी और ब्लैकमेल किया। बार-बार जान से मारने की धमकी दी गई। धमकाकर लगभग 5 से 7 लाख रुपये भी वसूल किए गए।
Shevgaon farmer vagh family harassment by moneylenders suicide threat news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, क्या ‘मास्टरमाइंड’ हैं चिब?
Feb 24, 2026 | 10:52 AMऑनलाइन प्यार के जाल से बचें: मिडिल क्लास परिवारों की कमाई पर मंडरा रहा रोमांस स्कैम का खतरा
Feb 24, 2026 | 10:49 AMकम नहीं हो रही अनिल अंबानी की मुश्किलें, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया झटका, ‘फ्रॉड’ कार्रवाई पर लगा स्टे हटाया
Feb 24, 2026 | 10:48 AMKalyan News: आवारा कुत्ते ने काटा तो युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड का कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
Feb 24, 2026 | 10:46 AMRamadan 2026: रोजा खोलने के बाद महसूस होती है कमजोरी और एसिडिटी? इफ्तार में पिएं ये 6 हेल्दी ड्रिंक्स
Feb 24, 2026 | 10:45 AMपुणे: एक मिनट की देरी से बदली बाजी, पुणे स्थायी समिति में भाजपा निर्विरोध; विपक्ष का दावा खारिज
Feb 24, 2026 | 10:39 AMबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पर आया बड़ा अपडेट…इस दिन होंगे Exam, देखें 11 भर्तियों का पूरा शेड्यूल
Feb 24, 2026 | 10:34 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM













