सिंहस्थ से पहले नासिक में 1300 करोड़ के विकास कार्य तेज, 28 सड़कों पर 6 यूटिलिटी काम साथ-साथ, 25 मार्च डेडलाइन

Nashik Simhastha 2027: सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारी में नासिक में 1300 करोड़ रुपये के विकास कार्य जारी हैं। 28 सड़कों पर पानी, गैस, सीवरेज और फाइबर समेत 6 यूटिलिटी काम 25 मार्च तक पूरे करने का लक्ष्य है
Development work worth Rs 1,300 crore accelerated in Nashik ahead of Simhastha, with 6 utility projects underway simultaneously on 28 roads, with March 25 as the deadline.
Nashik Civic Infrastructure( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Civic Infrastructure: नासिक सिंहस्थ कुंभमेले की पृष्ठभूमि में लगभग 1300 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य वर्तमान में जारी हैं। शहर की 28 सड़कों पर 6 प्रकार के युटिलिटी कार्य एक साथ किए जा रहे हैं और इन्हें 25 मार्च तक पूरा करने की योजना है, यह जानकारी महापालिका आयुक्त मनीषा खत्री ने दी।

एक साथ हो रहे 6 प्रमुख कार्य

इन यूटिलिटी कार्यों में पानी और गैस पाइपलाइन, विद्युत लाइनें, ऑप्टिकल फाइबर केबल तथा सीवरेज लाइनें शामिल हैं। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ये कार्य पूर्ण होने के बाद सड़कों को दोबारा नहीं खोदा जाएगा।

वर्तमान में इन कामों के कारण वाहन चालकों को कुछ असुविधा हो रही है, लेकिन कार्य पूर्ण होने के तुरंत बाद सड़कों के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

कुल बजटः 1300 करोड़ रुपये।

सड़कों की संख्याः 28 प्रमुख मार्ग।

डेडलाइनः 25 मार्च तक युटिलिटी कार्य पूर्ण।

प्रमुख प्रोजेक्टः सीवरेज, गैस पाइपलाइन, सीसीटीवी और घाट मरम्मत।

रामकुंड के घाटों की 'मूल सुंदरता' रहेगी बरकरार

स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में आयुक्त मनीषा खत्री ने बताया कि शहर की सीसीटीवी परियोजना महाआयटी को सौंपी गई थी। इसके लिए 70 करोड़ रुपये का निधि दिया गया था और 1000 कैमरे लगाने का लक्ष्य था।

हालांकि, कई कैमरे अब पुराने हो चुके हैं, जिन्हें अपडेट करने के लिए संवाद जारी है। रामकुंड क्षेत्र में बल रहे कार्यों पर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि लगभग 400 वर्ष पूर्व अहिल्याबाई होलकर के काल में निर्मित घाटों की केवल मरम्मत की जा रही है।

उनकी मूल संरचना में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। साथ ही, अहिल्याबाई होलकर घुल के पास जेटी का कार्य रुकने की जांब के आदेश भी दिए गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com