- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Gharagaon Parents Kill 3 Month Old Baby Mula River Case
संगमनेर: जन्म देने वाले माता-पिता ने ही 3 महीने के बच्चे की कर दी हत्या, शव को मूला नदी में फेंका
Ghargaon Baby Murder Case: संगमनेर के घरगांव में तीन महीने के मासूम की हत्या कर उसे मूला नदी में फेंकने वाले माता-पिता और ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच ने राज़ खोला।
- Written By: आंचल लोखंडे

बच्चे की हत्या कर मूला नदी में फेंका (सोजन्यः सोशल मीडिया)
Sangamner Crime Investigation: संगमनेर तालुका के पठारी इलाके घरगांव में एक तीन महीने के बच्चे की उसके ही माता-पिता ने गला घोंटकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए मासूम को मूला नदी के पुल से नीचे फेंक दिया गया। अहिल्यानगर लोकल क्राइम ब्रांच और घरगांव पुलिस ने तीनों आरोपियों निर्दयी माता-पिता और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार, 4 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे, अंबी खालसा निवासी अशोक धोंडीराम माली को मूला नदी के पुल के नीचे कांटेदार झाड़ियों में 3-4 महीने के एक शिशु का शव मिला। उनकी सूचना पर घरगांव पुलिस स्टेशन में एडीआर के रूप में मामला दर्ज किया गया।
बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने का झूठा नाटक
अहिल्यानगर लोकल क्राइम ब्रांच की टीम P.O. किरण कुमार कबाड़ी, P.O. समीर अभंग, P.O. अनमलदार गणेश लोंढे, संतोष खैरे, फुरकान शेख, दीपक घाटकर, राहुल डोके, अमृत अधव, बालासाहेब गुंजाल, योगेश काले, प्रशांत राठौड़ और महिला अनमलदार भाग्यश्री भिटे ने बच्चे की पहचान करने और जांच आगे बढ़ाने का काम किया।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं
सहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय
नासिक मनपा का 3011.85 करोड़ का बजट आयुक्त द्वारा प्रस्तुत, स्थायी समिति में जल्द होगी चर्चा
महाराष्ट्र का कृषि निर्यात ठप, हवाई और समुद्री मार्ग बंद होने से प्याज और फलों के दाम गिरने की आशंका
हत्या का मामला
जांच में शुरुआती तौर पर साफ हो गया कि यह एक हत्या का मामला है। मौके पर आने-जाने वाली गाड़ियों की बारीकी से जांच की गई। गुप्त जानकारी और तकनीकी विश्लेषण की मदद से पता चला कि बच्चे के शव को ठिकाने लगाने के लिए जिस कार का उपयोग हुआ, वह जालना जिले के भोकरदन तालुका की थी। क्राइम ब्रांच टीम जब भोकरदन पहुंची और हेल्थ सेंटर व आशा वर्करों से जानकारी जुटाई, तो पता चला कि आरोपी महिला कविता जाधव और उसके परिवार ने गांव में यह अफवाह फैलाई थी कि बच्चे का संभाजीनगर में ऑपरेशन हुआ है और वह अस्पताल में भर्ती है।
क्राइम ब्रांच ने झूठ का पर्दाफाश किया
माता-पिता और ड्राइवर तीनों ने गांव में चर्चा से बचने के लिए यह नाटक रचा कि बच्चा संभाजीनगर में इलाज के लिए भर्ती है। बच्चे की मां ने मंदिर दर्शन के बहाने खुद को गांव से दूर रखा ताकि शक न हो। लेकिन क्राइम ब्रांच और घरगांव पुलिस ने समानांतर जांच करते हुए सच्चाई सामने ला दी।
ये भी पढ़े: Rajgad: दूषित पानी से मुक्ति: अब राजगढ़ में हर गिलास सुरक्षित-सौर ऊर्जा वाटर एटीएम की एंट्री
पूछताछ में प्रकाश जाधव और उसकी पत्नी कविता ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने 3 महीने के बेटे शिवांश उर्फ देवांश की गला घोंटकर हत्या की और हरिदास राठौड़ की एर्टिगा कार (MH 02 EV 5354) से मूला नदी के पुल पर लाकर शव को नीचे फेंक दिया। बच्चे के कपड़े भी उतार लिए गए थे ताकि पहचान मुश्किल हो।
भोकरदन कनेक्शन
जांच के बाद तीनों आरोपी प्रकाश पंडित जाधव (37), निवासी भिवपुर, ता. भोकरदन,कविता प्रकाश जाधव (32),हरिदास गणेश राठौड़ (32), निवासी अव्हाना, ता. भोकरदन को अहिल्यानगर बुलाकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने वारदात की पूरी कहानी कबूल कर ली।
Gharagaon parents kill 3 month old baby mula river case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान की सरकार से भी ज्यादा ताकतवर IRGC, खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में खौफ का नया साया
Mar 03, 2026 | 08:42 AMईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग, हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO
Mar 03, 2026 | 08:30 AMक्या आपकी होली की तैयारी है पूरी? घर से निकलने से पहले ये 3 चीजें चेक कर लें, वरना पड़ेगा पछताना!
Mar 03, 2026 | 08:19 AMईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री
Mar 03, 2026 | 08:13 AMतालिबान का पाकिस्तान में तांडव…डूरंड लाइन पर दो आर्मी पोस्ट कब्जाया, फिर पाक सैनिकों को मार करवाया फोटोशूट
Mar 03, 2026 | 08:10 AMईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं
Mar 03, 2026 | 08:03 AMNewborn Sleep Hours: 24 घंटे में आपके शिशु को कितनी नींद की है जरूरत? रिसर्च में हुआ ये बड़ा खुलासा!
Mar 03, 2026 | 08:01 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













