

Iran Drone Attack Dubai: ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष का असर पहले ही खाड़ी देशों तक पहुंच चुका है, जहां ईरान समर्थित ड्रोन और मिसाइल हमले बढ़ गए हैं और संयुक्त राज्य तथा उसके सहयोगियों को निशाना बनाया जा रहा है। इन हमलों का केंद्र अब संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में भी देखने को मिल रहा है।
हाल ही में ईरान ने अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों को लक्ष्य बताते हुए दुबई में एक बड़ी ड्रोन हमला किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक आत्मघाती ड्रोन इमारतों के ऊपर से उड़ता दिखाई दे रहा है और जैसे ही यह लक्ष्य के काफी करीब पहुंचता है, तेज धमाका होता है। धमाके के बाद आग की लपटें उठती हैं और आसपास मौजूद लोग डर के मारे उछलते-भागते नजर आते हैं। यह दृश्य बेहद भयावह है और इससे वहां मौजूद आम लोगों में भय का माहौल बन गया है।
ईरान ने इस हमले का दावा करते हुए बताया है कि उसका लक्ष्य अमेरिकी सैनिक हैं, लेकिन हमला दुबई के नागरिक और स्थायी ढांचों पर भी भारी प्रभाव डाल रहा है। इसी के साथ ईरान समर्थित बलों ने अल मिन्हाद एयर बेस पर भी हमला किया, जहां ऑस्ट्रेलियाई सैनिक तैनात हैं। ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री के अनुसार, बेस पर मौजूद सैनिक वर्तमान में सुरक्षित हैं, लेकिन इस क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने भी अपनी जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। ईरान ने बिते 24 घंटों में मिडिल ईस्ट में अमेरिका के कई दूतावासों और सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इसी कड़ी ईरानी सेना ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले किया। ईरान के इस हमले से पूरी दुनिया में डर का माहौल है, रिपोर्टों की माने तो दो ड्रोन हमलों के बाद दूतावास परिसर में भीषण आग लग गई। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों ड्रोन को पहले ट्रैक किया गया था, लेकिन विस्फोट के कारण दूतावास परिसर में आग फैल गई और हालात गंभीर हो गए।