क्या आपकी होली की तैयारी है पूरी? घर से निकलने से पहले ये 3 चीजें चेक कर लें, वरना पड़ेगा पछताना!

Holi Safety Checklist: होली का त्योहार खुशियों और रंगों से भरा होता है, लेकिन जरा सी लापरवाही आपके मजे को खराब कर सकती है। घर से बाहर निकलने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद अहम है।
Holi Celebration Safety Checklist
होली की तैयारी करते लोग (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Holi Preparation Tips: रंगों का त्योहार होली खुशियां लेकर आता है लेकिन थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत और जेब दोनों पर भारी पड़ सकती है। रसायनों वाले पक्के रंग और हुड़दंग के बीच खुद को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती है। अगर आप भी आज घर से बाहर निकल रहे हैं तो यह चेकलिस्ट आपके लिए लाइफ-सेवर साबित होगी।

होली के हुड़दंग में हम अक्सर जोश में होश खो देते हैं। बाजार में मिलने वाले मिलावटी रंगों और गुलाल में मौजूद कांच का चूरा और लेड आपकी त्वचा को उम्र भर का जख्म दे सकते हैं। इतना ही नहीं आपकी जेब में रखा महंगा स्मार्टफोन भी रंगों की बौछार से एक झटके में कबाड़ बन सकता है। अपनी होली को सेफ और हैप्पी बनाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा बताई गई ये 3 बातें आज ही नोट कर लें।

स्किन और बालों के लिए सुरक्षा कवच

होली खेलने से कम से कम 20 मिनट पहले पूरे शरीर पर नारियल या सरसों के तेल की मोटी परत लगाएं। यह तेल आपकी त्वचा और रंगों के बीच एक बैरियर की तरह काम करेगा जिससे पक्के रंग भी आसानी से छूट जाएंगे। बालों को रंगों से बचाने के लिए उन्हें खुला न छोड़ें चोटी या जूड़ा बना लें और तेल जरूर लगाएं। याद रखें सूखी त्वचा पर रंग जल्दी चढ़ता है और उसे निकालना उतना ही मुश्किल होता है।

आंखों और फेफड़ों का बचाव

रंगों में मौजूद केमिकल्स आंखों में जलन या कॉर्निया डैमेज का कारण बन सकते हैं। होली खेलते समय चश्मा जरूर पहनें। यह न केवल आपको कूल लुक देगा बल्कि रंगों के सीधे अटैक से भी बचाएगा। इसके अलावा अस्थमा के मरीजों को गुलाल के धुएं से बचना चाहिए। अगर गलती से रंग आंखों में चला जाए तो उसे रगड़ने के बजाय ठंडे पानी के छीटें मारें।

गैजेट्स और स्मार्टफोन की सुरक्षा

होली पर सबसे ज्यादा नुकसान मोबाइल फोन का होता है। अगर आप बाहर जा रहे हैं तो फोन को एक जिप-लॉक बैग या ट्रांसपेरेंट वाटरप्रूफ पाउच में रखें। इससे आप टच स्क्रीन का इस्तेमाल भी कर पाएंगे और फोन गीला होने से भी बच जाएगा। अगर फोन गीला हो जाए तो उसे तुरंत स्विच ऑफ कर दें और हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

होली खुशियों का त्योहार है इसे सावधानी के साथ मनाएं। ऑर्गेनिक रंगों का चुनाव करें और हुड़दंगियों से उचित दूरी बनाकर रखें। इन छोटी-छोटी सावधानियों के साथ आपकी होली न केवल यादगार बनेगी बल्कि सुरक्षित भी रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com