- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Ahilyanagar Water Bill Recovery Rural Water Schemes
अहिल्यानगर में पानी बिल वसूली अभियान तेज, बंद जल योजनाएं शुरू करने के आनंद भंडारी ने दिए निर्देश
- Written By: आंचल लोखंडे
Radhakrishna Vikhe Patil News: अहिल्यानगर में बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट के बीच CEO आनंद भंडारी ने बकाया पानी बिल वसूली अभियान चलाने और बंद पड़ी जल योजनाएं शुरू करने के निर्देश दिए।

CEO Anand Bhandari (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Ahilyanagar Water Crisis News: राधाकृष्ण विखे पाटिल के निर्देशों के बाद अहिल्यानगर जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कमी से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद भंडारी ने बकाया पानी बिल की वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, बढ़ती गर्मी और एल नीनो की स्थिति को देखते हुए भविष्य में संभावित जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। हाल ही में खरीफ समीक्षा बैठक के दौरान पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने पानी की कमी दूर करने के उपायों की अलग से समीक्षा की थी। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में जल संकट का प्रभाव कम करने और बंद पड़ी जल योजनाओं को शुरू करने के निर्देश दिए थे।
40 क्षेत्रीय जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
इसी पृष्ठभूमि में जिला परिषद में जिले की 40 क्षेत्रीय जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता हितेंद्र चव्हाण, विभिन्न ग्राम पंचायतों के अधिकारी, संयुक्त समिति के अध्यक्ष, सचिव और समूह विकास अधिकारी ऑनलाइन शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन, 1,149 चालकों पर कार्रवाई, करीब 14 लाख का जुर्माना वसूला
नागपुर के बाजारों में आया औषधीय जामुन, पर 200 रुपये किलो का भाव देखकर आम जनता बोली-फल है या सोना
जालना: गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबी, दो महिलाओं की मौत, क्षमता से अधिक बिठाए थे यात्री
दिखावे की चौकसी व जमीनी अनदेखी, नागपुर एयरपोर्ट के पार्किंग गेट पर मुस्तैदी, पर सुरक्षा दीवार भगवान भरोसे!
बैठक में पानी टैक्स की बढ़ती बकाया राशि पर चिंता जताते हुए CEO आनंद भंडारी ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को विशेष वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान ग्रामवार जल कर बकाया, योजनाओं की स्थिति, ग्राम पंचायतों द्वारा की गई वसूली, जलापूर्ति कर्मचारियों की संख्या और समितियों के कामकाज पर चर्चा की गई।
…तो जल योजनाएं कैसे चलेंगी
आनंद भंडारी ने कहा कि जल योजनाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए मरम्मत, रखरखाव, बिजली बिल, बांध के पानी का शुल्क, शुद्धिकरण सामग्री और कर्मचारियों के वेतन जैसे खर्चों को ध्यान में रखकर पानी टैक्स निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “यदि आय नहीं होगी, तो जल योजनाएं कैसे चलेंगी?”
पानी की योजना बनाने के निर्देश
CEO आनंद भंडारी ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ पानी की उचित योजना बनानी चाहिए, ताकि नागरिकों को जल संकट का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़े: Pune Metro Uber QR Ticket : पुणे मेट्रो का सफर हुआ डिजिटल, अब उबर ऐप से बुक होंगे QR टिकट
जिले की आठ जल योजनाएं बंद
जानकारी के अनुसार, जिले की 40 क्षेत्रीय जलापूर्ति योजनाओं में से आठ योजनाएं फिलहाल बंद हैं। इनमें राहुरी तालुका की मुसलवाड़ी, अकोले की शिगनवाड़ी-लावहलवाड़ी और टिटवी, शेवगांव की शहर तकली, संगमनेर की तलेगांव दिघे, नेवासे तालुका के घोगरगांव, गलनिंब, शिरसगांव और पारनेर तालुका का कन्हुर पठार शामिल हैं। बताया गया कि तलेगांव दिघे की जल योजना हाल ही में शुरू हुई है, जिससे वहां की पानी समस्या दूर होने की संभावना है। बाकी गांवों में लोग फिलहाल वैकल्पिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं।
Ahilyanagar water bill recovery rural water schemes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन, 1,149 चालकों पर कार्रवाई, करीब 14 लाख का जुर्माना वसूला
Jun 11, 2026 | 03:18 PMकौन-कौन शिंदे के संपर्क में है? आखिर संजय शिरसाट ने ऑपरेशन टाइगर पर तोड़ी चुप्पी, किया ये बड़ा खुलासा
Jun 11, 2026 | 03:13 PMWelcome To The Jungle का ट्रेलर हुआ रिलीज, रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने बटोरी सुर्खियां
Jun 11, 2026 | 03:12 PMAgentic AI का दौर शुरू! युवाओं के लिए खुलेंगे नए करियर के दरवाजे, लाखों की सैलरी का मौका
Jun 11, 2026 | 03:09 PMMP के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना
Jun 11, 2026 | 03:04 PMनागपुर के बाजारों में आया औषधीय जामुन, पर 200 रुपये किलो का भाव देखकर आम जनता बोली-फल है या सोना
Jun 11, 2026 | 03:02 PMIran War Impact: ईरान युद्ध से भारत के रियल एस्टेट पर भारी असर, 5.4 लाख घरों की डिलीवरी पर संकट
Jun 11, 2026 | 02:58 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM












