सोलापुर MLC चुनाव के लिए बीजेपी मजबूत, निर्विरोध जीत की जयकुमार गोरे की कोशिश

Jaykumar Gore Statement News: सोलापुर लोकल बॉडी MLC चुनाव को लेकर बीजेपी नेता जयकुमार गोरे का बड़ा बयान। कहा- बीजेपी मजबूत, चुनाव निर्विरोध कराने की कोशिश होगी।
solapur mlc election bjp jaykumar gore statement
Jaykumar Gore statement (सोर्सः फाइल फोटोः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Solapur MLC Election 2026 News: जयकुमार गोरे ने दावा किया कि सोलापुर लोकल बॉडी लेजिस्लेटिव काउंसिल (MLC) चुनाव में बीजेपी की स्थिति बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल औपचारिकता बनकर रह गया है और पार्टी इसे बिना विरोध के कराने का प्रयास करेगी, ताकि सोलापुर जिला नया इतिहास रच सके। सोलापुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान गोरे ने सीट बंटवारे, मोहिते-पाटिल गुट, राज्य में फ्यूल की कमी की अफवाहों और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ मुद्दे पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि विधायक राजेंद्र राउत और उनके एक ही फ्लाइट से सोलापुर आने को लेकर चर्चा करने की जरूरत नहीं है। गोरे ने कहा, “बीजेपी ने लोकल बॉडी चुनाव में सोलापुर जिले में बड़ी सफलता हासिल की है। हमारे पास बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हैं, इसलिए कई लोग चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। विपक्ष चाहे जितनी कोशिश कर ले, वह 100 वोटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगा। जिले में कांग्रेस के केवल 5 और AIMIM के 9 मतदाता हैं। यदि समय मिला तो सभी दलों के नेताओं से चर्चा कर इस सीट को निर्विरोध कराने की कोशिश करूंगा।”

महाराष्ट्र में इंधन की कोई कमी नहीं : जयकुमार गोरे

इंधन की कमी की चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए जयकुमार गोरे ने कहा कि महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा, “कुछ समूहों ने लोगों में डर पैदा करने के लिए अफवाह फैलाई है। इसी वजह से लोग जरूरत से ज्यादा इंधन खरीद रहे हैं, जिससे कुछ पेट्रोल पंपों पर अस्थायी असर दिखाई दे रहा है। लेकिन राज्य में कहीं भी ईंधन की वास्तविक कमी नहीं है।”

AI दौर में ऐसी चीजें सामान्य; कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बयान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड पर प्रतिक्रिया देते हुए गोरे ने कहा, “यह AI का दौर है और ऐसी चीजें होती रहती हैं। विपक्ष, जो जनता के मन से अपनी जगह खो चुका है, अब सोशल मीडिया और यूट्यूबर्स के जरिए नाराजगी फैलाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन ऐसी रणनीतियां सफल नहीं होंगी, क्योंकि देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और भारत का लोकतंत्र मजबूत है।”

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com