Lucky Rashi 2026: गंगा दशहरा ला रहा है इन 5 राशि के जातकों के लिए भाग्योदय के योग

Lucky Rashi 2026 Ganga Dussehra:गंगा दशहरा 2026 पर बन रहे विशेष शुभ योग इन 5 राशियों के जीवन में बड़ा भाग्योदय लेकर आ सकते हैं। इस दौरान करियर, धन और भाग्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते है।
Ganga Dussehra Lucky Rashi List
गंगा दशहरा (सौ.Gemini)
Published on
Updated on

Ganga Dussehra Lucky Rashi List: गंगा दशहरा का पर्व सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस वर्ष 2026 में यह पवित्र पर्व 25 मई, सोमवार को मनाया जा रहा है। यह पर्व मुख्य रूप से मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर आगमन की खुशी में मनाया जाता है।

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस बार का गंगा दशहरा बेहद खास है, क्योंकि इस दिन सूर्य देव का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश हो रहा है। ग्रहों के इस बड़े परिवर्तन से कई दुर्लभ शुभ योग बन रहे हैं, जो मुख्य रूप से 5 राशियों के लिए सुनहरे दिन लेकर आने वाले हैं।

गंगा दशहरा 5 राशियों के लिए बड़ा शुभ

  • मेष राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, गंगा दशहरा का पर्व मेष राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है। आपके कार्यक्षेत्र में लंबे समय से आ रही बाधाएं अब समाप्त होंगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट की खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

  • मिथुन राशि

इसके अलावा, यह पर्व मिथुन राशि वालों के लिए भी आर्थिक रूप से बेहद मजबूत साबित होगा। मां गंगा की कृपा से आपके आय के नए स्रोत खुलेंगे। निवेश के लिए यह समय बहुत उत्तम है।परिवार में चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

  • सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी गंगा दशहरा भाग्य में उन्नति लेकर आ रहा है। आपके सोचे हुए सभी काम इस समय आसानी से पूरे होने लगेंगे। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा।

  • तुला राशि

तुला राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। जो लोग नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल है। पार्टनरशिप के कामों में बड़ा मुनाफा हो सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिलने से आपकी लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

  • मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गंगा दशहरा आत्मिक शांति और भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ाने वाला रहेगा। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है या अचानक कहीं से गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। आप इस दौरान जो भी नया काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com