- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Ahilyanagar Unseasonal Rain Crop Loss Radhakrishna Vikhe Patil Inspection
बेमौसम बारिश से अहिल्यानगर में फसलों को भारी नुकसान, मंत्री विखे पाटिल ने दिए पंचनामा के निर्देश
Radhakrishna Vikhe Patil: अहिल्यानगर जिले में बेमौसम बारिश और तूफान से हजारों किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। पालक मंत्री विखे पाटिल ने प्रशासन को किसानों को तुरंत मदद देने का निर्देश दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे

Radhakrishna Vikhe Patil (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ahilyanagar Unseasonal Rain: शिरडी के जल संसाधन और पालक मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने प्रशासन को राहाता तालुका सहित पूरे अहिल्यानगर जिले में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज़ तूफान से हुए फसल नुकसान का 100 प्रतिशत सटीक पंचनामा कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि किसी भी किसान को नजरअंदाज न किया जाए।
गुरुवार को जिले में हुई बेमौसम बारिश के बाद उन्होंने जिला कलेक्टर पंकज आसिया से नुकसान की जानकारी ली। इसके बाद प्रभावित किसानों को तुरंत सहायता देने के उद्देश्य से वे पाथरे (बी.) गांव पहुंचे और किसानों के खेतों तथा डैम का निरीक्षण किया।
9 गायों की मौत
इस दौरान मंत्री विखे पाटिल ने किसान संजय भाऊसाहेब घोलप और गोपालक सोपान घोलप के खेत और गौशाला का भी दौरा किया। तेज आंधी-तूफान के कारण बिजली का तार गिरने से 9 गायों की मौत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। मंत्री विखे पाटिल ने घोलप परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
सम्बंधित ख़बरें
प्रभावितों को मुआवजा दिलाने का प्रयास
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घोलप परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और सरकारी स्तर से तुरंत मदद सुनिश्चित की जाए। मंत्री विखे पाटिल ने बताया कि संगमनेर में 2 घर, राहुरी में 9 घर और कोपरगांव में 1 घर को नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन को पूरे नुकसान का 100 प्रतिशत पंचनामा करने का आदेश दिया गया है। गुरुवार को जिले के अधिकांश हिस्सों में फिर से बारिश हुई, जिससे जामखेड में एक जानवर की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार सभी प्रभावितों को मुआवजा दिलाने का प्रयास कर रही है।
पाथरे येथील अवकाळी पावसाच्या नुकसानग्रस्तांना तातडीने मदत देण्याचे निर्देश… 📍पाथरे, राहाता राहाता तालुक्यातील पाथरे येथील गोपाल सोपान घोलप यांच्या गोठ्यावर वादळी वाऱ्यामुळे वीज वाहक तार पडून दहा गायी दगावल्याची अत्यंत दुर्दैवी घटना घडली. आज त्यांच्या निवासस्थानी भेट देऊन… pic.twitter.com/o89aba3Mzm — Radhakrishna Vikhe Patil (@RVikhePatil) April 3, 2026
बेमौसम बारिश से खेती को भारी नुकसान
बिजली वितरण कंपनी को भी निर्देश दिया गया है कि तूफान से गिरी बिजली की लाइनों और खंभों को तुरंत दुरुस्त कर गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। राहाता तालुका में 18 मार्च, 30 मार्च और 1 अप्रैल 2026 को हुई बारिश से 1,800 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 2,759 किसानों को नुकसान हुआ है। मंत्री विखे पाटिल ने निरीक्षण के बाद बताया कि गेहूं, प्याज, अंगूर, मक्का, अनार, चना, तरबूज और आम जैसी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
42,618 किसानों की फसलें प्रभावित
तेज हवाओं के कारण खेतों में रखी उपज के साथ-साथ शेडनेट और पॉलीहाउस को भी काफी नुकसान हुआ है। जिले के अन्य तालुकों में हुई बारिश से 42,618 किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। गुरुवार को जिले के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश के कारण जामखेड में 1, संगमनेर में 2, राहुरी में 9 और कोपरगांव में 1 घर में पशुओं की मौत की घटनाएं सामने आई हैं। जिला प्रशासन को इन सभी नुकसान का 100 प्रतिशत पंचनामा करने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में एक साथ 25 IAS अफसरों का तबादला, महकमे में मची हलचल …
निरीक्षण दौरे के दौरान शिरडी उपविभागीय अधिकारी मानिक आहेर, संगमनेर उपविभागीय कृषि अधिकारी अक्षय गोसावी, तालुका कृषि अधिकारी आबासाहेब भोरे, गट विकास अधिकारी विवेक गुंड, नायब तहसीलदार हेमंत पाटिल, मंडल कृषि अधिकारी रमेश चौपड़े, सहायक कृषि अधिकारी मीना जाधव, बिजली वितरण कंपनी के इंजीनियर गाडे और पशुसंवर्धन अधिकारी डॉ. संपत तांबे उपस्थित थे।
Ahilyanagar unseasonal rain crop loss radhakrishna vikhe patil inspection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘..तो नहीं होता हादसा’, नासिक कार एक्सीडेंट पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान
Apr 04, 2026 | 06:01 PMDC vs MI: सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 163 रनों का टारगेट
Apr 04, 2026 | 06:01 PMभारत के टेक सेक्टर में बढ़ती छंटनी: ओवरहायरिंग का असर या AI का दबाव?
Apr 04, 2026 | 05:56 PMदिल्ली में RAW से मुलाकात, फिर इस्लामाबाद में ISI संग बैठक; बांग्लादेशी खुफिया प्रमुख के दौरे ने बढ़ाई हलचल
Apr 04, 2026 | 05:54 PMरोहित शर्मा का IPL 2026 में बड़ा कारनामा, हासिल किया अहम मुकाबला, विराट-धोनी के इस क्लब का बने हिस्सा
Apr 04, 2026 | 05:48 PMAkshay Kumar की Naagin 7 में धमाकेदार एंट्री, ‘नाग गुरु’ बनकर बढ़ाई शो की TRP, फैंस हुए हैरान
Apr 04, 2026 | 05:48 PMकौन था कृतवर्मा? श्रीकृष्ण के वंश का योद्धा जिसने कौरवों का साथ दिया
Apr 04, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














