- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Illegal Smuggling Of Cattle Exposed
गोवंश की अवैध तस्करी का पर्दाफाश , 7 मवेशी बचाए, तवेरा गाड़ी जब्त
अमरावती में गोवंश की अवैध तस्करी का पर्दाफाश, 7 मवेशी बचाए गए, तवेरा गाड़ी जब्त की गई।

अमरावती शहर के फ्रेजरपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोवंश की अवैध तस्करी को विफल कर दिया. पुलिस ने एक संदिग्ध तवेरा वाहन से 7 गोवंश जानवरों को बरामद किया है और वाहन को जब्त कर लिया है. जब्त माल की कीमत 4 लाख 45 हजार रुपए बताई गई.पुलिस सूत्रों के अनुसार फ्रेजरपुरा पुलिस की टीम 3 अप्रैल की तड़के पेट्रोलिंग कर रही थी. तब उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मार्डी रोड पर केके कैम्स स्कूल के सामने एक संदिग्ध वाहन खड़ा है.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची.मौके पर पुलिस को एक सफेद रंग की तवेरा गाड़ी क्र. एमएच 43 /डी 6561 मिली. जिसका अगला टायर पंक्चर था और चालक वहां मौजूद नहीं था. जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो गाड़ी के अंदर चालक की सीट के पीछे के हिस्से में बेहद निर्दयता के साथ 4 बैल और 3 गायों को ठूसठूस कर भरा गया था. सभी जानवरों के पैर और मुंह बंधे हुए थे.पुलिस ने तुरंत पंचों को बुलाकर पंचनामा किया और जानवरों को मुक्त कराया.
बरामद किए गए 7 गोवंशों की कीमत 95 हजार रुपए व गाड़ी की कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये बताई गई. ऐसा कुल 4 लाख 45 हजार रुपए का माल जब्त किया. डॉक्टरी जांच के बाद जानवरों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है. फ्रेजरपुरा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया. यह कार्रवाई पुलिस उपनिरीक्षक ज्योति देवकते और उनकी टीम ने की. पुलिस अब फरार वाहन चालक और इस तस्करी के पीछे जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है.
सम्बंधित ख़बरें
Illegal smuggling of cattle exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Operation Epic Fury: पेंटागन ने पहली बार माना सैन्य नुकसान, ईरान युद्ध में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत; 365 घायल
Apr 04, 2026 | 06:39 PMअशोक खरात CDR विवाद: सुषमा अंधारे ने उठाए अंजलि दमानिया पर सवाल, पूछा- BJP के नेता गायब क्यों?
Apr 04, 2026 | 06:37 PMमहाभारत कहाँ लिखी गई थी? गणेश जी बने थे लेखक, कलम से किया चमत्कार
Apr 04, 2026 | 06:36 PMBCCI को मनाने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने की एक अहम बैठक, क्या अब खेली जाएगी बाइलैटरल सीरीज?
Apr 04, 2026 | 06:30 PMगैंगवार से थर्राया नांदेड़! मॉल के बाहर और अस्पताल के भीतर चले धारदार हथियार, 3 की हत्या, 5 हिरासत में
Apr 04, 2026 | 06:26 PM‘विलेन को हीरो बनाना…’, CM योगी आदित्यनाथ का बॉलीवुड पर सीधा वार, मेकर्स को दी कड़ी चेतावनी
Apr 04, 2026 | 06:22 PM‘खत्म हो जाएगा सऊदी-UAE का वजूद’, ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी परमाणु धमकी; पड़ोसी देशों में मचा हड़कंप
Apr 04, 2026 | 06:16 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














