वर्धा में कुदरत का कहर: ओलावृष्टि और आंधी से उड़ी मकानों की छतें, विरूल-आर्वी मार्ग घंटों रहा जाम

Virul Hailstorm: विरूल क्षेत्र में आधे घंटे तक ओलों की बारिश और आंधी का कहर। गेहूं और फलों की खेती को भारी नुकसान, विरूल-आर्वी मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात ठप।
Heavy hailstorm and rain lashed Virul-Arvi region for 30 minutes, causing massive crop damage and uprooting trees. Road traffic blocked, houses damaged.
विरुर में तूफान (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Virul Hailstorm News: विरूल संभाग में अचानक मौसम ने करवट बदली और शुक्रवार 3 को शाम 5 बजे के करीब आंधी-तुफान के साथ ओले के साथ बारिश हुई। विरूल परिक्षेत्र में करीब आधे घंटे तक अस्मानी कहर रहा। इस दौरान कुछ मकानों के छत उड़े तथा खेती का भारी नुकसान हुआ है। अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके बाद 15 मिनट तक बेर के आकार के ओले गिरने की जानकारी है।

जबकि आंधी-तूफान (Hailstorm) का कहर आधे घंटे तक जारी रहा। ओले गिरने के कारण खेत में गेहूं की फसल का नुकसान हुआ। साथ ही तिल, मुंग एवं आम व निंबू वर्गीय फलों का भारी नुकसान होने की जानकारी है। इतना ही नहीं तो जबरदस्त आधी-तुफान के इस कहर में कुछ मकानों के छत उड़ गए, सड़क किनारे टपरी के दुकान उड़ने की जानकारी है।

इस कहर के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानी की जानकारी समाचार लिख ने तक नहीं मिली। इन दिनों खेत का गेहूं पूर्णत: परिपक्व होने के कारण किसान निकालने की तैयारी में जुटे थे। जबकि कुछ किसानों ने खेत में गेहू निकालने के बाद ढेर लगाकर रखा था। आधे घंटे तक ओला बारिश (Hailstorm) के कारण संपूर्ण फसल गिली हो गई है। जिसके कारण मुंह तक आया निवाला छिन जाने की की भावना किसानों द्वारा व्यक्त की जा रही थी। देर शाम तक विरूल परिक्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी।

विरूल-आर्वी मार्ग की यातायात बाधित

तेज आंधी-तुफान के कारण अनेक विशालकाय पेड़ धराशायी हो गए थे। विरूल-आर्वी मार्ग पर 2 विशालकाय पेड़ गिरने के कारण यातायात बाधित हो गई थी। जिससे सड़क के दोनों छोर से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पास में ही खेत में जैन ईरिगेशन का पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू था। जहां से जेसीबी बुलाकर मार्ग पर गिरे पेड़ हटाए गए़ दौरान आधे घंटे तक विरूल-आर्वी मार्ग की यातायात बाधित हो गई थी।

Heavy hailstorm and rain lashed Virul-Arvi region for 30 minutes, causing massive crop damage and uprooting trees. Road traffic blocked, houses damaged.
विरुर में तूफान (सौजन्य-नवभारत)

पाइंटर

  • शाम 5 बजे ओले के हुई साथ बारिश
  • 15 मिनट तक बेर के आकार के ओले गिरे
  • गेहूं समेत अनेक फसलों का नुकसान
  • किसी भी प्रकार की जनहानी की जानकारी नहीं

बुधवार देर रात भी हुई थी जोरदार बारिश

बुधवार, 1 अप्रैल की देर रात मौसम में अचानक बदलाव हुआ, जिसके चलते तेज आंधी, बिजली की कड़कड़ाहट और बेमौसम बारिश ने जिले का जनजीवन को प्रभावित किया। इस अचानक बदले मौसम के कारण जिले के कई हिस्सों में घरों को नुकसान पहुंचा, एक पशुधन की मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था और मौसम विभाग ने पहले ही बेमौसम बारिश की चेतावनी दी थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com