- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Dc Vs Mi Delhi Capitals Need 163 Runs Against Mumbai Indians
DC vs MI: सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 163 रनों का टारगेट
DC vs MI: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 162 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक और रोहित के योगदान से टीम ने 163 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

दिल्ली कैपिटल्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Delhi Capitals vs Mumbai Indians (DC vs MI): आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए और दिल्ली के सामने 163 रनों का टारगेट दिया। मुंबई के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली।
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर एमआई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके जवाब में एमआई ने संभली हुई शुरुआत की, लेकिन तीसरे ओवर में मुकेश कुमार ने इस टीम को बैकफुट पर ला दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर रयान रिकलटन अपना कैच अक्षर पटेल (9) को थमा बैठे। पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा (0) का कैच मुकेश कुमार ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया।
रोहित और सूर्या की अर्धशतकीय साझेदारी
मुंबई इंडियंस 18 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में कप्तानी का भार संभाल रहे सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 53 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाल लिया। रोहित 26 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सूर्या ने नमन धीर के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: समीर रिजवी की ताबड़तोड़ पारी से जीता दिल्ली, मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रौंदा
IPL 2026 GT vs RR Score: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गिल बाहर
रोहित शर्मा का IPL 2026 में बड़ा कारनामा, हासिल किया अहम मुकाबला, विराट-धोनी के इस क्लब का बने हिस्सा
MI के खिलाफ मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, 3 गेंदों के भीतर झटके 2 बड़े बल्लेबाजों को भेज दिया पवेलियन
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा का IPL 2026 में बड़ा कारनामा, हासिल किया अहम मुकाबला, विराट-धोनी के इस क्लब का बने हिस्सा
DC vs MI मैच में सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव 36 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 51 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नमन धीर ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, मिचेल सेंटनर ने नाबाद 18 और कॉर्बिन बॉश ने 11 रन बनाए। एमआई ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति तक 6 विकेट खोकर 162 रन जुटाए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुकेश कुमार ने 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विपराज निगम और टी नटराजन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
DC vs MI की टीमों का प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
Dc vs mi delhi capitals need 163 runs against mumbai indians
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सासू मां ने नई बहू Rashmika Mandanna पर लुटाया प्यार, पहनाईं खानदानी सोने की चूड़ियां, फोटोज आई सामने
Apr 04, 2026 | 07:16 PMठाणे मनपा को CSR फंड से मिली दो कार्डियक एम्बुलेंस, एमपी एवं मेयर ने किया लोकार्पण
Apr 04, 2026 | 07:16 PMIPL 2026: समीर रिजवी की ताबड़तोड़ पारी से जीता दिल्ली, मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रौंदा
Apr 04, 2026 | 07:04 PMअमेरिका की हर चाल पर चीन की ‘बाज नजर’; AI और डेटा के जरिए सैन्य गतिविधियों को उजागर कर रही हैं चीनी कंपनियां
Apr 04, 2026 | 07:03 PM“हिंदी थोपने की एक और साजिश….” CM MK Stalin ने सीबीएसई के नए सिलेबस पर उठाए सवाल; लगाए गंभीर आरोप
Apr 04, 2026 | 07:01 PMखर्च कम करो, जीवन बदल जाएगा, जानिए प्रेमानंद जी महाराज की वो बातें जो किस्मत बदल सकती हैं
Apr 04, 2026 | 06:50 PMLIVEIPL 2026 GT vs RR Score: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गिल बाहर
Apr 04, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM












