- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- 746 Farm Roads Have Been Selected In The District But Encroachment Is Hindering The Work
किसानों को राहत: अकोला जिले में खेतों तक पहुंचने के लिए 746 सड़कें बनेंगी
जिले में 746 खेतपगडंडी सड़कों का चयन, अतिक्रमण से कृषि उत्पादकता पर संकट। अकोट और तेल्हारा में 750 रास्ते प्रभावित।

Akola District: अकोला जिले में मातोश्री ग्राम समृद्धि खेतपगडंडी सड़क योजना और मुख्यमंत्री बलीराजा खेतपगडंडी सड़क योजना के अंतर्गत कुल 746 सड़कों का चयन किया गया है. इनमें गांव नक्शे पर दर्ज 618 और नक्शे पर दर्ज न किए गए 128 रास्ते शामिल हैं. इन सड़कों का उद्देश्य किसानों को खेत तक आसानी से पहुंचने, कृषि उपकरण और उपज ले जाने की सुविधा देना है. योजना रोजगार गारंटी विभाग के अंतर्गत लागू की जा रही है.
हाल ही में विधायक रणधीर सावरकर की उपस्थिति में उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई. इसमें अकोला पूर्व विधानसभा क्षेत्र और अकोट तहसील में विकसित किए जाने वाले खेतपगडंडी रास्तों पर चर्चा की गई. योजना के तहत खेतों तक जाने वाले मार्ग, गांवों को जोड़ने वाले रास्ते और शिवदांड जैसे खेत मार्गों को चौड़ा और पक्का किया जाएगा.योजना का सहभागपहले चरण में 25 प्रश सड़कें जिला परिषद, 25 प्रश पंचायत समिति और 50 प्रश प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से बनाई जाएंगी.
इस जनसंख्या के आधार पर चयन होगा, जिसमें 2000 तक की आबादी 1 सड़क, 2000 से 3000 तक 2 सड़कें, 3000 से 4000 तक 3 सड़कें और 5000 से अधिक आबादी वाले गांव की 4 सड़कें शामिल की जाएंगी.पाइंटरअतिक्रमण की समस्याअकोट और तेल्हारा तहसील में अतिक्रमण सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आया है. अकोट में 400 और तेल्हारा में 350, कुल 750 खेत रास्ते अतिक्रमित पाए गए हैं.
सम्बंधित ख़बरें
Akola: 3 करोड़ के राजस्व वाला ठेका 1.40 करोड़ में देने की तैयारी? स्थायी समिति ने रोकी निविदा
Akola के बोरव्हा में मवेशी चराने गए युवकों पर तेंदुए का हमला; एक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Akola के पारस बिजली केंद्र में बड़ा हादसा, दो ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
अकोला में गोमाता राज्यमाता संवाद यात्रा बैठक, गोसेवा को मजबूत बनाने पर मंथन
इन्हें मुक्त कराने के लिए किसानों की बैठकें ली जा रही हैं और जरूरत पड़ने पर पुलिस बंदोबस्त में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है.कृषि उत्पादकता पर असरकिसानों का कहना है कि सड़कों की खराब स्थिति से कृषि उत्पादकता प्रभावित हो रही है. कई वर्षों से रास्तों की दुरावस्था बनी हुई है, जिससे जीवन, आजीविका और खेती पर गंभीर संकट उत्पन्न हुआ है.
746 farm roads have been selected in the district but encroachment is hindering the work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














