Devendra Fadnavis Reaction On Nashik Car Accident 9 Dead Dindori Well Tragedy
‘..तो नहीं होता हादसा’, नासिक कार एक्सीडेंट पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान
Nashik Car Accident: महाराष्ट्र के नासिक के डिंडोरी में एक कार कुएं में गिर गई, जिससे 6 बच्चों सहित एक ही परिवार के 9 सदस्यों की जान चली गई। इस हादसे को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है।
Devendra Fadnavis On Nashik Car Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में जा गिरी। इस भीषण हादसे में इंदौर गांव के रहने वाले दरगुडे परिवार के 9 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 6 मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 7 से 14 वर्ष के बीच थी।
नासिक हादसे पर क्या बोले सीएम फडणवीस?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है। उन्होंने कहा कि अगर कुएं की सुरक्षा दीवार ऊंची होती, तो शायद इस त्रासदी को टाला जा सकता था। मुख्यमंत्री ने राज्यभर के सार्वजनिक क्षेत्रों में स्थित खुले कुओं की तत्काल सुरक्षा जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाशिकची घटना अत्यंत दुर्दैवी, अशा प्रकारच्या घटना भविष्यात होऊ नये यासाठी कारवाईचे आदेश.नाशिक की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में सीएम फडणवीस ने हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि कुएं की मुंडेर नीची थी और यह एक व्यस्त क्षेत्र के बीच में स्थित था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रभावित परिवार के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की है और निर्देश जारी किए गए हैं कि सड़कों या सार्वजनिक आवागमन वाले क्षेत्रों में स्थित सभी कुओं की पहचान और समीक्षा की जाए।
सीएम ने कहा कि ऐसे स्थानों की जांच की जानी चाहिए ताकि यह आकलन किया जा सके कि क्या ये कुएं आवश्यक हैं और क्या सुरक्षा उपाय लागू किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक ऊंची सुरक्षा दीवार होती तो इस त्रासदी को रोका जा सकता था।
मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान
राज्य आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। नासिक जिलाधिकारी को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस घटना को हृदयविदारक बताया है।
कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार
पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, दरगुडे परिवार शिवाजी नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वे अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी कार्यक्रम स्थल के पास ही स्थित एक कुएं में कार गिर गई। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने और कुएं की सुरक्षा दीवार (मुंडेर) बहुत नीची होने के कारण ड्राइवर को इसका अंदाजा नहीं लग पाया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं। तैराकों और दो बड़ी क्रेनों की मदद से आधी रात के करीब कार को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील दत्तु दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चों के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए डिंडोरी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
हादसे में इनकी हुई मौत
कार के अंदर मौजूद मृतकों में रेशमा सुनील दरगुडे (27), आशा अनिल दरगुडे (32), खुशी/सृष्टि अनिल दरगुडे (14), श्रेयस अनिल दरगुडे (11), राखी/गुणवंती सुनील दरगुडे, श्रावणी अनिल दरगुडे (11), समृद्धि राजेंद्र दरगुडे (7), माधुरी अनिल दरगुडे (13) और सुनील दत्तु दरगुडे (32) शामिल है।
Devendra fadnavis reaction on nashik car accident 9 dead dindori well tragedy