- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Actress Usha Chavan Pune Land Dispute Eknath Shinde Orders Stay On Tdr Transaction
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
- Written By: गोरक्ष पोफली
Eknath Shinde Helps Usha Chavan: अभिनेत्री उषा चव्हाण के पुणे जमीन विवाद मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा फैसला लिया है। जानें उषा चव्हाण से फोन पर क्या बाले शिंदे?

आनंद आश्रम में अभिनेत्री उषा चव्हाण (सोर्स: सोशल मीडिया)
Actress Usha Chavan Pune Land Dispute: मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी और वरिष्ठ अभिनेत्री उषा चव्हाण के पुणे स्थित धनकवड़ी की जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब सीधे राज्य सरकार के शीर्ष स्तर तक पहुंच गया है। अपनी पैतृक जमीन पर हुए कथित अन्याय के खिलाफ उषा चव्हाण ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से न्याय की गुहार लगाई थी।
मामला तब और गंभीर हो गया जब रविवार को उषा चव्हाण अपने बेटे हृदयनाथ के साथ सीधे ठाणे के टेंभी नाका स्थित आनंद आश्रम पहुंच गईं। वहां उन्होंने अत्यंत दुखी होकर घोषणा की कि वे सरकार से मिला प्रतिष्ठित वी. शांताराम पुरस्कार वापस लौटाने आई हैं, क्योंकि 26 साल तक अदालत की लड़ाई जीतने के बाद भी प्रशासन उनके साथ न्याय नहीं कर रहा है।
क्या है 26 साल पुराना पुणे जमीन का पूरा विवाद?
अभिनेत्री उषा चव्हाण और उनके पति दत्तात्रय कडू देशमुख के अनुसार, पुणे के धनकवड़ी इलाके में उनकी मालकी की एक कीमती जमीन है। इस जमीन को लेकर पिछले 26 वर्षों से अदालत में कानूनी जंग चल रही थी। आखिरकार कोर्ट ने उषा चव्हाण के बेटे हृदयनाथ का इस जमीन पर मालिकाना हक कानूनी रूप से मान्य कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
11 वाहन चोरी के मामले उजागर, नागपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; भंडारा के 3 आरोपी गिरफ्तार
Amravati :मनपा का बड़ा फैसला; सिटी बस सेवा को रॉयल्टी में छूट, नवंबर से दौड़ेंगी ई-बसे
नागपुर में अतिक्रमण हटाने उतरी टीम, मनपा का मिशन-100 डेज एक्शन, बस स्टॉप और बाजारों में अभियान
पुणे में 400 करोड़ का बड़ा निवेश, एग्रेको इंडिया बनाएगी वैश्विक इंजीनियरिंग हब
विवाद का मुख्य कारण
अदालत का फैसला आने के बावजूद, पुणे के एक निजी डेवलपर (बिल्डर) गोयल गंगा ने कथित तौर पर नियमों को ताक पर रखकर इस जमीन का टीडीआर अपने नाम ट्रांसफर करवा लिया। जब पुणे महानगरपालिका (PMC) स्तर पर सुनवाई नहीं हुई, तो अभिनेत्री को ठाणे के आनंद आश्रम का रुख करना पड़ा।
शिवसैनिकों की मुस्तैदी और अभिनेता मंगेश देसाई की मध्यस्थता
आनंद आश्रम में जब उषा चव्हाण ने वहां मौजूद शिवसैनिकों को अपनी आपबीती सुनाई, तो उन्होंने तुरंत मामले की गंभीरता को समझा। कार्यकर्ताओं ने फौरन प्रसिद्ध अभिनेता-निर्माता मंगेश देसाई को इसकी सूचना दी। मंगेश देसाई ने आश्रम पहुंचकर उषा चव्हाण से मुलाकात की, मामले के सारे कागजात समझे और सीधे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को फोन कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का फोन
मामले की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने वहीं से नगर विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डी. गोविंदराज और पुणे महानगरपालिका (PMC) के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। अब पुणे मनपा द्वारा इस जमीन से जुड़े किए गए टीडीआर (TDR) व्यवहार पर तुरंत तात्कालिक रोक लगा दी गई है। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि उनके समक्ष दोनों पक्षों (अभिनेत्री उषा चव्हाण और बिल्डर गोयल गंगा) की अलग से एक विशेष और स्वतंत्र सुनवाई (Hearing) रखी जाए। सभी पक्षों को अपने मूल कागजात पेश करने होंगे, जिनकी गहन जांच के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
इसके बाद, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने मंगेश देसाई के फोन के जरिए सीधे उषा चव्हाण से बात की। उन्होंने अभिनेत्री को आश्वस्त करते हुए कहा, हमने इस व्यवहार पर तुरंत रोक लगा दी है। महायुति सरकार में किसी भी कलाकार या नागरिक पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अगली सुनवाई में आप अपने दस्तावेज लाएं, पूरा न्याय मिलेगा।
यह भी पढ़ें: नवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
आनंद दिघे की विरासत को दिया धन्यवाद
उपमुख्यमंत्री शिंदे से मिले इस त्वरित आश्वासन और राहत के बाद अभिनेत्री उषा चव्हाण काफी भावुक हो गईं और उन्होंने उपमुख्यमंत्री व अभिनेता मंगेश देसाई का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं स्वर्गीय आनंद दिघे साहब के कल्याणकारी कार्यों से भली-भांति परिचित हूं। आज मुझे विश्वास हो गया है कि एकनाथ शिंदे और उनके सहयोगी आनंद दिघे साहब की उस पवित्र विरासत को पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ा रहे हैं। आश्रम में आते ही जिस तरह मेरी समस्या का संज्ञान लिया गया, उससे मुझे और मेरे बेटे को न्याय मिलने की पूरी उम्मीद जाग गई है।
Actress usha chavan pune land dispute eknath shinde orders stay on tdr transaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन में समोसे की ट्रे पर पैर रखकर बैठा विक्रेता, वायरल वीडियो देख भड़के लोग
May 26, 2026 | 02:17 PMपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कमलनाथ ने कहा- जनता से हो रही सीधी लूट, मुनाफे के बावजूद नहीं दी राहत
May 26, 2026 | 02:16 PMMP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी
May 26, 2026 | 02:16 PM11 वाहन चोरी के मामले उजागर, नागपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; भंडारा के 3 आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 02:16 PMहाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
May 26, 2026 | 02:14 PMAmravati :मनपा का बड़ा फैसला; सिटी बस सेवा को रॉयल्टी में छूट, नवंबर से दौड़ेंगी ई-बसे
May 26, 2026 | 02:08 PMनागपुर में अतिक्रमण हटाने उतरी टीम, मनपा का मिशन-100 डेज एक्शन, बस स्टॉप और बाजारों में अभियान
May 26, 2026 | 02:07 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM











