- Hindi News »
- Maharashtra »
- On The Birth Anniversary Of Anand Dighe Mp Rajan Vichares Sharp Words Against The Shinde Group Said Will Win The Loyalty Of Shiv Sena By Crushing The Traitors
आनंद दिघे की जयंती पर MP राजन विचारे के शिंदे गुट के खिलाफ तीखे शब्द, बोले- गद्दारों को कुचलकर शिवसेना की निष्ठा को विजयी करेंगे
- Written By: Virendra Mishra

File : Photo
ठाणे : शिवसेना (Shiv Sena) के दिवंगत नेता आनंद दिघे (Anand Dighe) की जयंती के मौके पर ठाणे के सांसद राजन विचारे ( MP Rajan Vichare) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने सीधे तौर पर शिंदे गुट (Shinde Group) पर निशाना साधा है। वीडियो में साफ तौर पर कहा गया है कि गद्दारों को कुचलकर शिवसेना की निष्ठा को विजयी करेंगे, वहीं गुरु दिवंगत आनंद दिघे जयंती को गुरुदक्षिणा देंगे। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिवंगत आनंद दिघे की दुर्लभ तश्वीरों को जोड़ा गया है जो कि जनता का ध्यान आकर्षित करने का कार्य कर रही है।
बता दें कि शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दीघे ने ठाणे में शिवसेना की ताकत को बढाया। दीघे के मार्गदर्शन में ठाणे में एकनाथ शिंदे, सांसद राजन विचारे जैसे कई बडे नेता उभरकर सामने आये। दीघे के निधन के बाद शिवसेना द्वारा उनकी जयंती के मौके पर ठाणे में कई समाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था लेकिन एकनाथ शिंदे की गद्दारी के चलते शिवसेना में फूट पड़ गई है। सांसद राजन अभी भी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के साथ हैं। शुक्रवार दिवंगत आनंद दिघे की जयंती पर राजन विचारे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि साहेब ने शाखा को अपना घर माना और शिवसेना को अपना परिवार परिवार बनाया। जिस प्रकार फूल में लगे कांटों को निकाला जाता है उसी तरह उन्होंने लोगों के दुखों हर लिया। वे खून के रिश्ते से ज्यादा कार्यकर्ताओं से प्यार करते थे।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, CJI सूर्यकांत ने ठाकरे गुट को क्यों लगाई फटकार? जानें पूरा मामला
भंडारा: सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाओ और प्रॉपर्टी-पानी टैक्स में 100% छूट पाओ! शिवसेना की अनोखी मांग
एकनाथ शिंदे ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी शुभकामनाएं, बोले- अमित शाह की रणनीति और PM मोदी के जादू ने रचा इतिहास
‘AIMIM आतंकवादी पार्टी’, नितेश राणे के समर्थन में उतरी शाइना एनसी, राहुल गांधी पर भी बोला तीखा हमला
जब लगा गद्दारी का कीड़ा!
संगठन पर जब गद्दारी का कीड़ा लगा.. दीघे साहब ने उस कीड़े को नष्ट करके और नगरसेवकों का इस्तीफा लेकर राजनीतिक इतिहास रच दिया। जब हमारे दीघे साहब को जेल हुई.. तब पूरा ठाणे एक परिवार की तरह इकट्ठा हो गया.. क्योंकि वह गद्दारी के विरोध में उठाई गई आवाज थी.. ठाणे में शिवसेना की आवाज थी… निस्वार्थ राजनीति की.. और आज भी वह आवाज गर्जना करती रहनी चाहिए, क्योंकि यह हमारे धर्मवीर की आवाज है…उनके द्वारा दी गई शिक्षा है ऐसा इस वीडियो में कहा गया है। अब दीघे केवल स्मृति में ही नहीं बल्कि खून में जिंदा होने चाहिए, तभी दीघे साहब की कुर्बानी सफल होगी ऐसा भी विडियो में उल्लेख किया गया है। अब दिवंगत आनंद दिघे को गुरुदक्षिणा देने का समय आ गया है। आइए हम सब फिर से एक साथ आएं और अपने परिवार की देखभाल करें। बालासाहेब का ‘आनंद’ मतलब ही ठाणे की शिवसेना है। आइए एक बार फिर ठाणे पर अपनी शिवसेना का भगवा लहराते हैं…गद्दारों को कुचलते हैं और शिवसेना की निष्ठा को विजयी बनाते हैं… और यही शिवसैनिकों द्वारा दीघे साहब को दी जाने वाली छोटी सी गुरुदक्षिणा होगी… ऐसा भी वीडियो में कहा गया है।
On the birth anniversary of anand dighe mp rajan vichares sharp words against the shinde group said will win the loyalty of shiv sena by crushing the traitors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














