MP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए 'अग्निपरीक्षा', अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी

MP Latest Political News: BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का होगा पहला बड़ा इम्तिहान; कोर्ट के फैसले पर टिकी कांग्रेस की निगाहें।साख बचाने के लिए नरोत्तम मिश्रा ने खुद संभाली कमान।
mp politics datia bypoll bj narottam mishra hemant khandelwal
महेंद्र सिंह और नरोत्तम मिश्रा के बीच आधे घंटे चली सीक्रेट मीटिंग,सोर्स: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

MP  News Bhopal- एमपी की दतिया सीट पर संभावित उपचुनाव के बीच सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस हाईप्रोफाइल सीट पर बीजेपी में मं​थन शुरु हो चुका है। सोमवार को एमपी बीजेपी के बड़े नेता और राज्य के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह से बंद कमरे में हुई मुलाकात को इसी उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। नरोत्तम मिश्रा के आवास पर दोनों नेताओं ने करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की। माना जा रहा है कि भाजपा ने दतिया उपचुनाव को लेकर अभी से ही अंदरखेमे तैयारियां तेज की हैं। नरोत्तम ने भी क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। वहीं कांग्रेस की निगाहें अभी कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।

बीजेपी के लिए अग्नि परीक्षा उपचुनाव

दतिया में यदि उपचुनाव हुआ तो उसके परिणाम का असर सियासी गलियारे में बहुत दूर तक जाएगा क्योंकि यह सीट प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों में शुमार रही है। भाजपा के पाले से यह सीट एक बार पहले भी जा चुकी है। ऐसे में यह चुनाव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अग्निपरीक्षा होगा। क्योंकि यह उनके कार्यकाल का पहला चुनाव भी होगा।

नरोत्तम मिश्रा की होगी वापसी

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रदेश बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार हैं पर पिछले विधानसभा चुनाव में दतिया से पराजित होने के बाद राजनीतिक नेपथ्य में हैं। उपचुनाव होने पर यदि उनकी जीत होती है तो वे पुन: प्रतिष्ठा अर्जित कर सकते हैं।

कोर्ट के फैसले पर टिकी कांग्रेस की निगाहें

एक तरफ जहाँ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी मशीनरी को एक्टिव मोड पर डाल दिया है, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस अभी 'वेट एंड वॉच' की मुद्रा में है। कांग्रेस की पूरी निगाहें फिलहाल इस मामले पर आने वाले अदालती (कोर्ट) फैसले पर टिकी हुई हैं। कोर्ट के रुख के बाद ही कांग्रेस अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेगी। बहरहाल, कोर्ट का फैसला जो भी हो, दतिया को लेकर दोनों ही दलों के भीतर शह-मात का खेल शुरू हो चुका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com