- Hindi News »
- Maharashtra »
- A Bus Full Of Devotees Returning From The Temple Rammed The Truck Two Killed 13 Others Injured
मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस ने ट्रक को मारी टक्कर, दो की मौत, 13 अन्य घायल
- Written By: दामिनी सिंह

Photo: File Image
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के भंडारा जिले में बृहस्पतिवार को एक बस (Bus) ने खड़े हुए ट्रक (Truck) को टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य मामूली रूप से जख्मी हो गए। पुलिस निरीक्षक जितेंद्र बोरकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को तड़के सकोली थाना क्षेत्र के मोहघाट वन के पास यह दुर्घटना हुई।
उन्होंने बताया कि बस में सवार लोग छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु (Devotees) थे जो मध्य प्रदेश में उज्जैन के एक मंदिर (Ujjain Temple) में दर्शन कर लौट रहे थे। बोरकर ने बताया कि बस का चालक सड़क पर खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। निरीक्षक के मुताबिक, टक्कर के प्रभाव की वजह से बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Mahashivratri 2026: काशी से उज्जैन तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार
बिना झंझट करें महाकाल के दर्शन, उज्जैन-ओंकारेश्वर का टूर होगा सस्ता और सुनहरा, पूरी डिटेल्स पढ़ें
नुसरत भरूचा ने उज्जैन महाकाल के दरबार में टेका मत्था, पुत्रदा एकादशी पर भस्म आरती में हुईं शामिल
महाकाल मंदिर में नए नियम: सुरक्षा के चलते गर्भ गृह में विशाल फूल और मुंड मालाओं पर प्रतिबंध- VIDEO
अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रायपुर निवासी पुष्पांजलि रूपकुमार शर्मा (54) और बालोद के रहने वाले टेकेंद्रकुमार चंदूलाल चंद्राकर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 अन्य मामूली रूप से जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को सकोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई है। (एजेंसी)
A bus full of devotees returning from the temple rammed the truck two killed 13 others injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nashik News: स्थायी समिति के सभापति पद पर मच्छिंद्र सानप की ताजपोशी तय? दो उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
Feb 23, 2026 | 10:02 PMअभिषेक शर्मा को ज्ञान देने चले थे आमिर, फैंस ने दिलाई ‘नो बॉल कांड’ की याद, फिर ठंडे पड़ गए तेवर, देखें VIDEO
Feb 23, 2026 | 09:58 PMक्या आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं? मेथी के पानी से बाल धोने के ये 5 फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप
Feb 23, 2026 | 09:55 PMबदलापुर में सत्तर से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त, नपा क्षेत्र के अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ नपा की कार्रवाई
Feb 23, 2026 | 09:54 PMक्लास में अकेली बैठी थी नाबालिग छात्रा…टीचर आकर करने लगा अश्लील हरकत, 5 मिनट के वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
Feb 23, 2026 | 09:47 PMवर्धा नगर परिषद और सफाई कर्मियों का विवाद सुलझा; ‘नवभारत’ की खबर का असर, मार्केट परिसर में सफाई कार्य फिर शुरू
Feb 23, 2026 | 09:45 PMमध्य रेल को हुई 14,441 करोड़ रुपये की आय, यात्री किराए से कमाए 6,561.38 करोड़
Feb 23, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














