- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Umang Singhar Targets Bjp Government Over Ujjain Mahakal Land Controversy
उमंग सिंघार का महाकाल जमीन विवाद पर हमला, कहा- ‘उज्जैन में आस्था नहीं, BJP का लैंड मॉडल चल रहा’
Umang Singhar Targets Government On Land Controversy: उज्जैन महाकाल पार्किंग की सरकारी जमीन को बेचने के मामले में उमंग सिंघार ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने जमीन को भाजपा विधायक को बेचने का आरोप लगाया है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन

उमंग सिंघार और उनका X पोस्ट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Ujjain Mahakal Land Controversy: मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उज्जैन में महाकाल मंदिर की पार्किंग की सरकारी जमीन और भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। सिंघार ने X पर पोस्ट कर सरकार से सवाल पूछे हैं।
सिंघार ने X पर लिखा ‘महाकाल की नगरी उज्जैन में अब आस्था नहीं, भाजपा का लैंड मॉडल चल रहा है। महाकाल मंदिर की पार्किंग के लिए उपयोग हो रही सरकारी जमीन पहले निजी बताई गई, फिर भाजपा विधायक से जुड़ी कंपनी को बेच दी गई और अब वहां फाइव स्टार होटल बनाने की तैयारी है।’
सरकार से पूछे सवाल
उन्होंने आगे लिखा ‘दावा है कि करोड़ों की जमीन को कृषि भूमि बताकर रजिस्ट्री की गई, जिससे लगभग ₹3.40 करोड़ की स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क की चोरी हुई। सब कुछ मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में हो रहा है। ऐसे में सवाल मुख्यमंत्री जी से है कि क्या आपकी सरकार में महाकाल लोक भी भाजपा नेताओं और आपके मित्रों की प्रॉपर्टी डील का हिस्सा बन चुका है?’
सम्बंधित ख़बरें
सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
धर्म का आस्था नहीं, कारोबार बना दिया
सिंघार ने पोस्ट में लिखा ‘पहले महाकाल लोक में भ्रष्टाचार के आरोप लगे और अब महाकाल की जमीन पर कब्जे और सौदेबाजी के आरोप लगे हैं। भाजपा सरकार ने धर्म को आस्था नहीं, कारोबार बना दिया है।’
क्या है मामला?
उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास पार्किंग के लिए उपयोग हो रही सरकारी जमीन को लेकर आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करीब 45 हजार वर्गफीट जमीन को बाद में निजी बताकर 2 मार्च 2026 को यूटोपिया बोटल एंड रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड को 3.82 करोड़ रुपए में बेच दिया गया। कंपनी के डायरेक्टर और साझेदारों में आलोट के भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय और इकबाल सिंह गांधी शामिल बताए जा रहे हैं। इस जमीन पर फाइव स्टार होटल बनाने की तैयारी की बात भी सामने आ रही है।
हाई कोर्ट से भी जांच की मांग
उज्जैन निवासी कांग्रेस पार्षद राजेंद्र कुवाल ने मुख्य सचिव, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू से लिखित शिकायत की है। साथ ही इंदौर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर जांच की मांग भी की गई है। शिकायत के अनुसार जिन खसरा नंबरों की यह जमीन है, वे पहले सरकारी भूमि के रूप में दर्ज थे, लेकिन बाद में उन्हें निजी खातों में दर्ज कर दिया गया। इसके अलावा आरोप है कि रजिस्ट्री में जमीन को कृषि भूमि दिखाकर कम कीमत पर सौदा किया गया, जबकि इसका वास्तविक उपयोग कमर्शियल और पार्किंग के रूप में हो रहा है। इससे सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपए के नुकसान का दावा किया गया है।
ये भी पढ़ें : PM Modi Appeal Violation: महिला आयोग और सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष CM हाउस तलब, पद छीनने की चेतावनी
भाजपा विधायक ने आरोपों को नकारा
इधर भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने अपने ऊपर लग रहे सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि पूरा सौदा नियमों और दस्तावेजों के आधार पर हुआ है तथा सभी शुल्क विधिवत जमा किए गए हैं। सभी आरोप झूठे और द्वेषपूर्ण हैं।
Umang singhar targets bjp government over ujjain mahakal land controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














