- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ratlam Himmat Kothari Protest Sp Office Illegal Encroachment
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
Ratlam SP Office Protest: रतलाम में एसपी ऑफिस के बाहर पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने धरना प्रदर्शन किया है। मीसाबंदी की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन किया। SP ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन

हिम्मत कोठारी और उनके समर्थक (फोटो सोर्स- नवभारत)
Ratlam Himmat Kothari Protest: रतलाम में मीसा बंदी के प्लॉट पर हुए कथित अवैध कब्जे को लेकर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत कोठारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ खुलकर सामने आ गए। कार्रवाई नहीं होने से नाराज कोठारी अचानक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और परिसर के बाहर जमीन पर धरने पर बैठ गए। उनके इस कदम से पुलिस महकमे के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई।
धरने के दौरान हिम्मत कोठारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला और प्रशासन इसी तरह निष्क्रिय बना रहा तो वे पार्टी छोड़ने तक का फैसला ले सकते हैं। पूर्व गृह मंत्री के सख्त तेवर देखते ही मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी और कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
SP ने दिया कार्रवाई का भरोसा
धरने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तुरंत कार्यालय से बाहर आए और उन्होंने हिम्मत कोठारी से चर्चा कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद एसपी उन्हें अपने चेंबर में लेकर गए, जहां पूरे मामले पर विस्तार से बातचीत हुई। एसपी ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
भाई का चालान कटते ही पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर बैठ गई बहन, करैरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
FIR दर्ज करने के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मामले में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आई तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : ‘खरीदी केंद्रो पर बिचौलियों का बोलबाला’, जीतू पटवारी ने लगाए गेहूं खरीदी में अव्यवस्था के आरोप; जानें क्या कहा
शहरभर में रही चर्चा
पूर्व गृह मंत्री के धरना प्रदर्शन और पुलिस प्रशासन पर सीधे दबाव बनाने की इस घटना की शहरभर में चर्चा रही। भाजपा के वरिष्ठ नेता के इस तरह सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताने को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया है, लेकिन पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Ratlam himmat kothari protest sp office illegal encroachment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













