Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा

TMC Jahangir Khan Withdraws: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान चल रहा है। TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के हटने के बाद 6 प्रत्याशी मैदान में।
Falta Assembly Repolling: Re-polling underway in Falta seat, queues formed since morning, tight security by central forces
फाल्टा विधानसभा पुनर्मतदान (फोटो सोर्स- आईएएनएस)
Published on
Updated on

Falta Assembly Repolling: फाल्टा विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान जारी है। सभी मतदाता वोट के लिए मतदान केंद्र पर धीरे-धीरे पहुंचने लगे हैं। मदतान के मद्देनजर चुनाव आयोग ने पहले की तुलना में दोगुना सुरक्षा व्यवस्था की है। बता दें 29 अप्रैल को दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान यहां गड़बड़ी के आरोप लगे थे इसके बाद आयोग ने दोबारा चुनाव कराने का निर्णय लिया था।

CAPF की 35 कंपनी तैनात

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फाल्टा विधानसभा सीट के लिए पुनर्मतदान शुरू हो चुका है। इस विधानसभा क्षेत्र के 285 बूथों पर हो रहे दोबारा चुनाव में अपना वोट डालने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता जमा हुए। फाल्टा में दोबारा चुनाव के लिए बुधवार सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई। यह वोटिंग केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 35 कंपनियों की कड़ी सुरक्षा घेरे में हो रही है। अधिकारियों के अनुसार, कुल 285 बूथों पर इस चुनाव में 2.36 लाख से अधिक मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करें।

पीछे हटे TMC उम्मीदवार

फाल्टा विधानसभा उपचुनाव में फिलहाल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान पहले ही चुनाव से पीछे हटने की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि, ईवीएम पर उनका नाम अभी बना हुआ है। भाजपा ने देबांग्शु पांडा को अपना उम्मीदवार है।

कांग्रेस ने अब्दुर रज्जाक मोल्ला और सीपीएम ने शंभू नाथ कुर्मी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि दो अन्य प्रत्याशी निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। 24 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

धांधली की मिली थी शिकायत

पिछले महीने ही संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को फाल्टा सीट पर मतदान हुआ था। चुनाव के दौरान इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी धांधली की कई शिकायतें चुनाव आयोग को मिली थीं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कई पोलिंग बूथों पर बीजेपी उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्न के सामने वाले ईवीएम बटन को सफेद टेप से ढक दिया गया था। आयोग द्वारा इसकी जांच कराई गई। इसके आधार पर भारत निर्वाचन आयोग ने पूरे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान का आदेश दिया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com